Sarfaraz Khan 157 runs Vijay Hazare Trophy: नौ चौके, 14 छक्के… 157 रन की विस्फोटक पारी, सरफराज खान के तूफान में उड़ा गोवा

Last Updated:December 31, 2025, 13:00 IST
Sarfaraz Khan 157 runs Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान ने 56 गेंद में शतक और 75 गेंद में 157 रन की पारी खेलते हुए हर किसी को हिला दिया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने जयपुर में गोवा के खिलाफ रनों से न्यू ईयर सेलिब्रेट कर लिया. सरफराज खान को आईपीएल मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने खरीदा है.
सरफराज खान
जयपुर: टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज खान ने विजय हजारे ट्रॉफी में साल का आखिरी दिन यादगार बना दिया. मुंबई के लिए गोवा के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 75 गेंद में 157 रन की तूफानी पारी खेली. दर्शन मिसल की गेंद पर आउट होने से पहले उन्होंने नौ चौके और 14 छक्के उड़ाए. जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड पर 209.33 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सरफराज ने 56 गेंद में शतक जमाया.
विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छी फॉर्म में सरफराज खान28 साल के सरफराज खान पिछली पारी में अर्धशतक लगाने के बाद सरफराज खान ने मात्र 56 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. इस दौरान छोटे भाई मुशीर के साथ उनकी शानदार साझेदारी भी हुई. सरफराज ने सिक्किम के खिलाफ नाबाद आठ रन की पारी से टूर्नामेंट की शुरुआत की थी. इसके बाद उत्तराखंड के विरुद्ध 55 रन बनाए. छत्तीसगढ़ के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला.
मुंबई ने बनाए 444 रनसरफराज खान के शतक के अलावा उनके छोटे भाई मुशीर खान की 66 गेंद में 60 रन और हार्दिक तमोरे की 28 गेंद में 53 रन की पारी के बूते मुंबई ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट खोकर 444 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया. अब गोवा को मैच में वापसी कराने के लिए अपने बल्लेबाजों से चमत्कार की उम्मीद होगी.
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स में नजर आएंगे सरफराज खान को आईपीएल 2026 के लिए पिछले महीने हुए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने उनके बेस प्राइस यानी 75 लाख रुपये में खरीदा है. सरफराज जिस फॉर्म में चल रहे हैं, उसे देखकर सीएसके प्रबंधन अपने फैसले से गदगद होगा. सरफराज इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं.
About the AuthorAnshul Talmale
अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 31, 2025, 13:00 IST
homecricket
नौ चौके, 14 छक्के…157 रन की विस्फोटक पारी, सरफराज खान के तूफान में उड़ा गोवा



