World

SCO तो झांकी है, BRICS अभी बाकी है, तस्‍वीर ने बढ़ाई ट्रंप की धुकधुकी – pm Narendra modi president Vladimir Putin xi jinping sco summit Donald trump

होमताजा खबरदेश

SCO तो झांकी है…एक तस्‍वीर ने बढ़ाई ट्रंप की धुकधुकी, हलाल खाने वाले बेहाल

Last Updated:September 01, 2026, 13:55 IST

PM Modi SCO Summit: अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में खासा उथल-पुथल मचा रखा है. ट्रंप के टैरिफ वॉर ने दुनिया की बनी बनाई व्‍यवस्‍था की नींव हिला दी. ऐसे में भारत और चीन जैसी उभरती हुई शक्तियों को नई रणनीति अपनाने पर विवश होना पड़ा. अमेरिकी अखबार ‘न्‍यूयॉर्क टाइम्‍स’ ने भी माना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैसे चुनौतियों को अवसर में तब्‍दील कर दिया. ट्रंप की नीतियों का एक और असर हुआ – इंटरनेशनल लेवल पर दूसरा फ्रंट.SCO तो झांकी है...एक तस्‍वीर ने बढ़ाई ट्रंप की धुकधुकी, हलाल खाने वाले बेहालZoomशंघाई सहयोग संगठन के सम्‍मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और चीन के राष्‍ट्रपतियों (व्‍लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग) के साथ गजब की बॉन्डिंग दिखी.PM Modi SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का ही असर है कि तमाम बाधाओं के बावजूद भारत की अर्थव्‍यवस्‍था रॉकेट की तरह आगे बढ़ रही है. चीन और रूस जैसे देशों की रफ्तार जहां सुस्‍त पड़ी है, वहीं भारत 7.8 फीसद की गति से आगे बढ़ रहा है. अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में टैरिफ वॉर छेड़ दिया. भारत समेत दुनिया के तमाम देशों पर जरूरत से ज्‍यादा टैरिफ लगा दिया. इसके अलावा अमेरिका ने ईरान जंग में कूदकर हालात को और भी गंभीर बना दिया. मौजूदा हालात में यूरोप नेतृत्‍व करने की स्थिति में नहीं है, ऐसे में भारत, चीन, रूस और ब्राजील जैसे देशों का एकसाथ आना अचंभे की बात नहीं है. अब किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्‍केक से एक ऐसी तस्‍वीर सामने आई है, जिससे ट्रंप के साथ ही व्‍हाइट हाउस में हलाल का लुत्‍फ उठाने वाले पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्‍ड मार्शल आसिम मुनीर के माथे पर पसीना आना स्‍वाभाविक है. हालांकि, वजहें अलग-अलग हैं. किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्‍केक में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) का समिट चल रहा है. वहां, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गर्मजोशी वाली मुलाकात हुई. इसकी तस्‍वीर ने फ्यूचर वर्ल्‍ड की झलक दिखा दी.

SCO की बैठक से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात हुई थी. इसमें आपसी सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. बता दें कि भारत और रूस के टॉप लीडर्स के बीच यह मुलाकात उस वक्‍त हुई है, जब S-400 एयर डिफेंस सिस्‍टम की 5 अतिरिक्‍त स्‍क्‍वाड्रन की खरीद की बात सामने आई है. उसके बाद मंगलवार 1 सितंबर 2026 को पीएम मोदी, पुतिन और चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गर्मजोशी के साथ मुलाकात हुई. तीनों नेताओं के चेहरों पर तो मुस्‍कुराहट थी, लेकिन उसी बैठक में मौजूद पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सम्‍मेलन स्‍थल के किसी कोने में तौलिए से अपने माथे का पसीना पोछ रहे होंगे. दूसरी तरफ, बिश्‍केक से हजारों किलोमीटर दूर स्थित वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप भी बेचैन होंगे. हालांकि, शरीफ और ट्रंप के बेचैन होने की वजह अलग-अलग है.

किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्‍केक में आयोजित SCO समिट में पीएम मोदी, व्‍लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग के बीच की गर्मजोशी से डोनाल्‍ड ट्रंप के साथ ही पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के माथे पर शिकन आना स्‍वाभाविक है. (फाइल फोटो)

डोनाल्‍ड ट्रंप को किस बात का टेंशन

डोनाल्‍ट ट्रंप ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ के स्‍लोगन के साथ दूसरी बार सत्‍ता में आए हैं. व्‍हाइट हाउस में दोबारा प्रवेश करते ही ट्रंप ने ग्‍लोबल लेवल पर टैरिफ वॉर छेड़ दिया. मित्र देशों के खिलाफ भी टैक्‍स की बमबारी करनी शुरू कर दी. ट्रंप की टैरिफ नीति भारत, चीन, ब्राजील, साउथ अफ्रीका जैसे देशों के हित में कतई नहीं है. ऐसे में भारत, चीन और रूस की अगुआई में अमेरिका से इतर नया इकोनॉमिक फ्रंट बनने लगा है. भारत और चीन दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश हैं. इन दोनों के पास विशाल बाजार भी है, जिसपर दुनिया के तमाम देशों की नजरें टिकी रहती हैं. दूसरी तरफ, ट्रंप की टैर‍िफ नीति ने भारत जैसे मित्र देश को भी बेगाना बना दिया. भारत अपनी अर्थव्‍यवस्‍था को रफ्तार देने के लिए दुनिया के तमाम देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देने में जुट गया. इसमें नई दिल्‍ली को व्‍यापक पैमाने पर सफलता मिली है. अब भारत को चीन और रूस जैसे देशों का भी साथ मिल रहा है. ऐसे में ट्रंप के लिए बेचैन होना स्‍वाभाविक है.

#WATCH | Kyrgyzstan: Prime Minister Narendra Modi meets Chinese President Xi Jinping and Russian President Vladimir Putin at the 26th Shanghai Cooperation Organisation (SCO) Summit in Bishkek.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj