Asian Games, PAK W vs SL W: सेमीफाइनल में श्रीलंका से 8 विकेट से हारा पाकिस्तान, भारत से फाइनल खेलने का सपना टूटा

होमखेलक्रिकेट
श्रीलंका से हारकर पाकिस्तान का भारत के साथ फाइनल खेलने का सपना टूटा
Last Updated:September 20, 2026, 10:02 IST
एशियन गेम्स के क्रिकेट इवेंट में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका ने 8 विकेट से हराया. मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में श्रीलंका ने 13 गेंद रहते ही 2 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना लिए. पाकिस्तान क्रिकेट टीम
नई दिल्ली: एशियन गेम्स में पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीम को सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 8 विकेट से हार मिली. इस हार के साथ ही पाकिस्तानी टीम की एशियन गेम्स में भारत के साथ फाइनल खेलने का सपना अधूरा रह गया. सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में श्रीलंका ने 17 .5 ओवर में सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए और मैच को जीत लिया.
पाकिस्तान के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की कप्तान कैप्टन चमारी अट्टापटु सबसे ज्यादा 50 गेंद में 83 रन बनाकर नाबाद रहीं. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके भी लगाए. इसके अलावा हसिनी परेरा ने भी 26 गेंद में 42 रनों की पारी खेली, जबकि इमेशा दुलानी ने 27 और हर्षिता समरविक्रमा ने 21 रनों का योगदान दिया. पाकिस्तान की तरफ से गेंदबाजी में कप्तान फातिमा सना और नसरा संधु को एक-एक विकेट मिला.
पाकिस्तान के लिए शवाल और आयशा की फिफ्टी बेकार
पाकिस्तान की तरफ से शवाल जुल्फिकार और जफर ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन वह बेकार चली गई. शवाल ने टीम के लिए 50 गेंद में 2 छक्के और 3 चौके की मदद से 54 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आयशा ने 40 गेंद में तेजतर्रार 71 रन बनाए. आयशा ने अपनी इस पारी में पाकिस्तान के लिए 2 सिक्स और 9 चौके भी लगाए.
इन दोनों के अलावा कप्तान फातिमा सना ने भी 20 रनों का योगदान दिया, जिससे टीम 177 रन के स्कोर तक पहुंच पाई. वहीं, गेंदबाजी की बात करें तो श्रीलंका की तरफ से सुगंधिका कुमारी, कैप्टन चमारी और काव्या कविंडी ने एक-एक विकेट लिए.
भारत के साथ फाइनल खेलने का सपना टूटा
इस हार के साथ ही पाकिस्तानी टीम का भारत के साथ गोल्ड मेडल के लिए फाइनल खेलने का सपना टूट गया. भारतीय टीम का सेमीफाइनल मैच में बांग्लादेश के साथ है. इस मैच में टीम इंडिया में जीत हासिल करती है तो फाइनल में उसका सामना श्रीलंका के साथ होगा.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 20, 2026, 09:58 IST



