‘डेडली डॉक्टर’ बने रजनीकांत, ‘धर्मन’ की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल शुरू, वीडियो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Last Updated:August 13, 2026, 14:16 IST
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी नई फिल्म ‘धर्मन’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं. फिल्म का दूसरा शूटिंग शेड्यूल अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुका है, जिसने थलाइवा के फैंस के बीच एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. इस फिल्म में रजनीकांत एक डॉक्टर के बेहद अलग और खतरनाक अवतार में नजर आने वाले हैं. मेकर्स ने अब फिल्म सेट से रजनीकांत का वीडियो पोस्ट किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
‘धर्मन’ फिल्म में धांसू एक्शन करते हुए नजर आएंगे रजनीकांत.
नई दिल्ली. सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘धर्मन’ को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है. निर्देशक अश्वत्थ मारीमुथु की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल अब शुरू हो गया है. पर्दे पर थलाइवा एक ऐसे डॉक्टर का किरदार निभाने जा रहे हैं, जो जुर्म और अपराधियों का खात्मा करता दिखेगा. मेकर्स ने अब सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो जारी कर इस नए शेड्यूल के आगाज की खबर दी है, जिससे फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया है.
फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल (आरकेएफआई) ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया और लिखा, ‘द डेडली डॉक्टर. ‘धर्मन’ का दूसरा शेड्यूल शुरू हो गया है और यह शानदार होने वाला है.’ पोस्ट में रजनीकांत को लेकर कई हैशटैग भी इस्तेमाल किए गए. वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
View this post on Instagram



