Shah Rukh Khan And Deepika Padukone Movies On Ott: शाहरुख-दीपिका की 6 फिल्में, घर बैठे ओटीटी पर उठाइए लुत्फ, 1 मूवी ने की 1100 करोड़ से ज्यादा कमाई

Last Updated:July 04, 2026, 12:19 IST
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने जब भी स्क्रीन शेयर की है, बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड टूटे हैं. इस सुपरहिट ऑनस्क्रीन जोड़ी का जलवा आज भी बरकरार है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनकी एक ही फिल्म ने दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऐतिहासिक बिजनेस किया था. अगर आप वीकेंड पर कुछ मजेदार देखना चाहते हैं तो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की इन 6 बेहतरीन फिल्मों का लुत्फ घर बैठे उठा सकते हैं.
नई दिल्ली. सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को सफलता की गारंटी माना जाता है. इस ऑनस्क्रीन जोड़ी ने जब भी बड़े पर्दे पर साथ कदम रखा है, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है. साल 2007 में दीपिका के डेब्यू से शुरू हुआ यह सफर आज भी दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. रोमांस, कॉमेडी से लेकर हाई-ऑक्टेन एक्शन तक, इन दोनों सितारों ने हर जॉनर में अपनी केमिस्ट्री का लोहा मनवाया है. अगर आप घर बैठे कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो शाहरुख-दीपिका की 6 फिल्में ओटीटी पर अवेलेबल हैं.
ओम शांति ओम: दीपिका पादुोकण ने शाहरुख खान की ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. यह पुनर्जन्म पर आधारित एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी में दिखाया गया कि जूनियर आर्टिस्ट ओम (शाहरुख खान) को सुपरस्टार शांतिप्रिया (दीपिका पादुकोण) से प्यार हो जाता है, लेकिन उसे बचाने के चक्कर में मारा जाता है. फिर बड़े स्टार के बेटे के रूप में दोबारा जन्म लेता है और अपनी अधूरी मोहब्बत का बदला लेता है. अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े और किरण खेर से सजी यह मूवी नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध है.
चेन्नई एक्सप्रेस: यह दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म है. इसमें राहुल (शाहरुख खान) अपने दादाजी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ता है, जहां उसकी मुलाकात एक डॉन की बेटी मीनम्मा (दीपिका पादुकोण) से होती है. इसके बाद राहुल अनजाने में दक्षिण भारत के एक गांव के झगड़ों में फंस जाता है, जहां दोनों के बीच प्यार पनपता है. इस मूवी का लुत्फ आप नेटफ्लिक्स पर ले सकते हैं.
Add as Preferred Source on Google
हैप्पी न्यू ईयर प्लॉट: यह एक म्यूजिकल हीस्ट-कॉमेडी फिल्म है, जहां चार्ली (शाहरुख खान) अपने पिता के अपमान का बदला लेने के लिए दुबई में एक बड़ी डायमंड चोरी का प्लान बनाता है. इस मिशन को अंजाम देने के लिए वह ऐसे डांसर्स की टीम तैयार करता है, जिन्हें डांस ही नहीं आता. इसमें शाहरुख खान के अपोजिट दीपिका पादुकोण नजर आईं. उनके अलावा अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी, सोनू सूद और विवान शाह भी फिल्म का हिस्सा हैं. इस एंटरटेनिंग फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.
पठान: यह सस्पेंडेड रॉ एजेंट पठान (शाहरुख खान) की कहानी है, जो देश को बायोलॉजिकल हमले से बचाने के लिए मिशन पर निकलता है. इस खतरनाक सफर में उसका सामना एक पूर्व भारतीय एजेंट से होता है, जो अब विलेन बन चुका है. एक्शन से भरपूर इस कहानी में दीपिका एक पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट का रोल निभाया है. इस ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
जवान: साल 2023 में रिलीज हुई यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान डबल रोल में नजर आते हैं. पिता और बेटा (शाहरुख खान) मिलकर समाज में फैले भ्रष्टाचार, किसानों की बदहाली और लचर मेडिकल सिस्टम के खिलाफ जंग छेड़ते हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण ने कैमियो रोल निभाया है, जो कहानी का टर्निंग पॉइंट बनता है. शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि और सान्या मल्होत्रा से सजी यह मूवी नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है. शाहरुख और दीपिका की इस मूवी ने 1148 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.
बिल्लू: शाहरुख खान की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने ‘लव मेरा हिट हिट’ गाने में स्पेशल अपीयरेंस दी है. इसकी कहानी गरीब नाई बिल्लू (इरफान खान) की है, जिसके गांव में देश का सबसे बड़ा सुपरस्टार साहिर खान (शाहरुख खान) फिल्म की शूटिंग के लिए आता है. जब गांव वालों को पता चलता है कि बिल्लू और साहिर बचपन के दोस्त हैं, तो रातों-रात बिल्लू की किस्मत और इज्जत बदल जाती है. इरफान खान, शाहरुख खान, लारा दत्ता, ओम पुरी की यह मजेदार मूवी नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



