Shaheen Bhatt’s Fiance: रणवीर कपूर के बाद कौन बनेंगे महेश भट्ट के दूसरे दामाद! न एक्टर, न फिल्मी बैकग्राउंड, कौन हैं शाहीन के ईशान मेहरा?

Last Updated:April 17, 2026, 16:52 IST
Shaheen Bhatt’s Fiance: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट के परिवार में एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी बड़ी बेटी शाहीन ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान के साथ सगाई कर ली है. इस खबर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया और हर कोई यही जानने को उत्सुक है कि आखिर शाहीन के मंगेतर ईशान मेहरा हैं कौन… आप भी जानना चाहते हैं, तो चलिए बताते हैं….
नई दिल्ली. बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट ने जहां रणवीर कपूर से शादी कर भट्ट खानदान में रणवीर जैसा दामाद को लाईं. वहीं, अब उनकी बड़ी बेटी शाहीन भट्ट ने सगाई करके परिवार में एक नए चेहरे का स्वागत किया है. लेकिन ये चेहरा न तो फिल्मी दुनिया का कोई एक्टर है और न ही किसी बड़े प्रोड्यूसर का बेटा. तो फिर कौन हैं वो जिन्होंने शाहीन भट्ट का दिल जीता और महेश भट्ट के दूसरे दामाद बनने जा रहे हैं?
आज यानी 17 अप्रैल को शाहीन भट्ट ने इंस्टाग्राम पर कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कर अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया. पहली तस्वीर में वह अपनी डायमंड रिंग दिखाते हुए अपने बॉयफ्रेंड ईशान के साथ पोज दे रही हैं. शाहीन ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा, ‘शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने की बात कुछ ज्यादा ही कर दी.’ इस पोस्ट के साथ ही सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ गई. हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटेड है कि आखिर ये ईशान मेहरा कौन हैं? फोटो साभार-@shaheenb/Instagram
बहन आलिया भट्ट की तरह शाहीन ने कभी एक्टिंग के ग्लैमर को नहीं चुना. उन्होंने राइटिंग और मेंटल हेल्थ एक्टिविज्म का रास्ता चुना. शाहीन ने ‘आई हैव नेवर बीन (अन)हैपियर’ नाम से एक किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन के साथ अपनी जंग को खुलकर साझा किया. इसके अलावा, वह एक स्क्रीनराइटर भी हैं और आलिया के साथ मिलकर फिल्म ‘डोंट बी शाई’ का निर्माण कर रही हैं. फोटो साभार-@shaheenb/Instagram
Add as Preferred Source on Google
तो आइए अब जानते हैं उस शख्स के बारे में जिसने शाहीन भट्ट का दिल जीता. ईशान मेहरा न तो एक्टर हैं और न ही किसी फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. वह एक पूर्व अंतरराष्ट्रीय तैराक हैं और उन्होंने यूथ एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व किया है. खेल के बाद उन्होंने फिटनेस इंडस्ट्री में कदम रखा और अब वह मुंबई के मशहूर जिम ‘SOHFIT’ में फुल-टाइम फिटनेस ट्रेनर हैं. वह ATG-सर्टिफाइड कोच भी हैं. फोटो साभार-@shaheenb/Instagram
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहीन की मुलाकात ईशान से तब हुई, जब वह अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ उसी जिम में वर्कआउट करने जाती थीं. आलिया लंबे समय से SOHFIT जिम जा रही हैं और शाहीन अक्सर उनके साथ होती थीं. यहीं पर शाहीन और ईशान के बीच दोस्ती और फिर प्यार पनपा. उन्होंने अपने रिश्ते को काफी निजी रखा और 2025 में इसे सार्वजनिक किया. फोटो साभार-@shaheenb/Instagram
शाहीन भट्ट पहले कॉमेडियन रोहन जोशी को डेट कर रही थीं. लेकिन कुछ साल पहले दोनों का रिश्ता टूट गया. रोहन ने शाहीन की सगाई पर बधाई भी दी, जिसने काफी सुर्खियां बटोरीं. फोटो साभार-@shaheenb/Instagram
शाहीन की इस खबर पर बॉलीवुड से लेकर बिजनेस वर्ल्ड तक बधाइयों का तांता लग गया. बहन आलिया भट्ट ने भावुक होते हुए लिखा, ‘तुम्हें अपने प्यार से बिना मांगे दे रही हूं’ और आगे लिखा ‘फिलहाल रो रही हूं’. अनन्या पांडे ने लिखा, ‘शाहीन… तुम्हारें लिए बहुत खुश हूं’. परिणीति चोपड़ा ने उन्हें ‘द अनब्रेकेबल वाउ’ कहकर बधाई दी. नीतू कपूर ने आशीर्वाद दिया और जोया अख्तर ने ‘कोंगोस एंड बोंगोस’ कहकर खुशी जताई. फोटो साभार-@shaheenb/Instagram
आपको बता दें कि भट्ट परिवार हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहा है, लेकिन शाहीन ने हमेशा लाइमलाइट से दूरी बनाए रखी. अब उनकी सगाई की खबर ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है. एक तरफ जहां बॉलीवुड से जुड़े रिश्ते अक्सर चर्चा में रहते हैं, वहीं यह रिश्ता इस बात का उदाहरण है कि प्यार का फिल्मी दुनिया से जुड़ा होना जरूरी नहीं। अब सभी को इस कपल की शादी का इंतजार है, जो जल्द ही एक और सेलिब्रिटी वेडिंग के रूप में सामने आ सकती है. फोटो साभार-@shaheenb/Instagram
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
April 17, 2026, 16:52 IST



