दिन में डॉक्टर, वीकेंड पर इन्फ्लुएंसर! कोटा की हर्षिता का बैलेंस मंत्र बना सोशल मीडिया सेंसेशन, देखें वीडियो

दिन में डॉक्टर, वीकेंड पर इन्फ्लुएंसर! हर्षिता का बैलेंस मंत्र बना सेंसेशन
Dr Harshita Gautam Homeopath Doctor To Popular Digital Creator : कोटा की डॉ. हर्षिता गौतम आज युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा बनकर उभरी हैं, जिन्होंने प्रोफेशन और पैशन के बीच बेहतरीन संतुलन कायम किया है. पेशे से होम्योपैथी डॉक्टर हर्षिता दिनभर अपने क्लिनिक में मरीजों का इलाज करती हैं, वहीं वीकेंड पर फूड और ट्रैवल कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. 40 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स और 10 मिलियन से अधिक रीच के साथ वे अब एक जानी-मानी डिजिटल क्रिएटर बन चुकी हैं. उनकी खासियत यह है कि वे सिर्फ खाने की जगहों को नहीं दिखातीं, बल्कि वहां की संस्कृति और अनुभव को भी अपने वीडियोज में शामिल करती हैं. आलोचनाओं के बावजूद हर्षिता ने अपने पैशन को नहीं छोड़ा और आज वे यह साबित कर रही हैं कि सही प्लानिंग और मेहनत से करियर और शौक दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है. उनका संदेश साफ है – लोग क्या कहेंगे, यह छोड़कर अपने सपनों को जीना जरूरी है.




