shahrukh khan old movies on ottशाहरुख खान की वो 8 फिल्में, जिनसे बने रोमांस के बादशाह, हर फिल्म को मिला है कल्ट का दर्जा

Last Updated:July 12, 2026, 10:32 IST
शाहरुख खान की पुरानी फिल्मों का जिक्र करने से सबसे पहले जहन में रोमांटिक फिल्मों के नाम आते हैं. वो रोमांटिक फिल्में जिन्होंने शाहरुख खान को ‘किंग ऑफ रोमांस’ बनाया. इस लिस्ट में उन फिल्मों के बारे में बात करेंगे जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं.
नई दिल्ली. साल 1995 में रिलीज हुई ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशन है. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस रोमांटिक फिल्म ने शाहरुख खान को स्टारडम दिलाया. फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने उन्हें हीरो के तौर पर स्थापित किया. आदित्य चोपड़ा ने अपने शानदार निर्देशन से पर्दे पर रोमांस की नई परिभाषा गढ़ी. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ से करण जौहर ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर का आगाज किया था. ये उनकी पहली फिल्म थी जिसे उन्होंने खुद डायरेक्ट किया था. ‘कुछ कुछ होता है’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था. शाहरुख, काजोल और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है.
करण जौहर की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ बॉलीवुड की क्लासिक कल्ट फिल्मों में शामिल है. इसमें अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, करीना कपूर, ऋतिक रोशन ने लीड रोल अदा किया था. फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था.
Add as Preferred Source on Google
निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा लिखित ‘कल हो ना हो’ एक ऐसी फिल्म है जो बरसों बाद भी दिल में बसी है. फिल्म दर्शकों के दिलों के तार छेड़ने में सफल रही थी. निखिल आडवाणी की फिल्म शाहरुख खान के साथ सैफ अली खान और प्रीति जिंटा ने लीड रोल अदा किया था. फिल्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
‘देवदास’- साल 2002 में आई फिल्म किताब पर बेस्ड है. इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था. शरतचंद्र चट्टोपाध्याय के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित यह फिल्म बॉलीवुड के इतिहास की सबसे भव्य और शानदार फिल्मों में गिनी जाती है. शाहरुख और ऐश्वर्या के रोमांस ने फिल्म को अमर बना दिया. ये अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर है.
1997 में फिल्म ‘परदेस’ आई थी. इसमें महिमा चौधरी, शाहरुख और अपूर्व अग्निहोत्री ने लीड रोल अदा किया था. देश प्रेम के साथ ही फिल्म में अमर प्रेम कहानी भी देखने को मिलती है. सुभाष घई की इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा की ‘वीर-जारा’ भारत और पाकिस्तान की सीमाओं और राजनीति से परे एक ऐसी प्रेम कहानी को दर्शाती है जो पर्दे पर अमर हो गई. दो ऐसे प्रेमियों की कहानी जिसे आप कभी भी देखें आपका दिल ठीक ऐसे ही प्यार के लिए तरस उठेगा. कल हो ना हो नेटफ्लिक्स पर है.
अब साल 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ की बात करते हैं. आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बनी ‘मोहब्बतें’ भारी-भरकम बजट के साथ बनी थी. फिल्म से कई न्यू कमर्स ने डेब्यू किया था. शमिता शेट्टी, उदय चोपड़ा, किम शर्मा ने इस फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया था. इस फिल्म से अमिताभ बच्चन के करियर को एक नई दिशा मिली थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



