शकीला को घंटों फोन में गेम खेलना और रील देखना पड़ा भारी, गर्दन की हुई सर्जरी, कभी थीं एडल्ट फिल्मों की स्टार

Last Updated:August 13, 2026, 15:08 IST
एक्ट्रेस शकीला को मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल से गर्दन की सर्जरी करवानी पड़ी. गेम खेलने और वीडियो देखने की लत से उनकी गर्दन की नसें प्रभावित हुईं. उन्होंने पैरेंट्स को बच्चों का ध्यान रखने की सलाह दी.
साउथ एक्ट्रेस शकीला पर हद से ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल करना भारी पड़ा. फोन पर लेटे लेटे गेम खेलने से उनकी गर्दन की हालत ऐसी हो गई कि उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी. बता दें, शकीला तमिल, तेलुगू और मलयालम समेत की फिल्मों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने फिल्मों के साथ साथ राजनीति का दामन भी थामा था. एक वक्त था जब उन्होंने सेमी पॉर्न फिल्मों में काम करके लोकप्रियता हासिल की थी.
यूट्यूब पर एक्ट्रेस शकीला ने एक व्लॉग पोस्ट किया है. जहां उन्होंने बताया कि उनकी हाल में ही गर्दन की सर्जरी हुई है. 3 लाख भी खर्च हिए. ये सेम मोबाइल, गेम और वीडियो देखने के एडिक्शन से हुआ. इसी के साथ उन्होंने तमाम पैरेंट्स को आगाह किया वह भी अपने बच्चों का ख्याल रखें.
फोन देखना पड़ा भारीव्लॉग में एक्ट्रेस चेन्नई के मेडवे हॉस्पिटल में नजर आईं. जहां उनके गले की सर्जरी साफ नजर भी आ रही है. उन्होंने नेक पर कॉलर लगा रखा है. उन्होंने अपने वीडियो में बताया कि वह एक ही करवट लेकर लंबे समय तक गेम खेलती थीं और वीडियो देखती थीं. यही सब इस ऑपरेशन की जड़ बना. उनकी गर्दन में दिक्कत रहने पड़ी और फिर सर्जरी करवानी पड़ी. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा:
मैं अपने बिस्तर पर घंटों लेटकर गेम खेलती थी. चार घंटे तक हिलती तक नहीं थी. सिर्फ चाय या कॉफी के लिए उठती थी. फिर वापस आकर गेम खेलने लगती थी. फिर घंटों इंस्टाग्राम-यूट्यूब पर रील भी देखती थी. गलत पोस्चर और फोन के इस्तेमाल से मेरी गर्दन की नसों पर असर पड़ा और सर्जरी की नौबत आ गई.
शकीला कैसे हुईं फेमससी. शकीला चेन्नई की रहने वाली हैं. एक वक्त था जब परिवार में आर्थिक दिक्कत की वजह से उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा और फिल्मों-मॉडलिंग में काम करना पड़ा. साल 1995 में उन्होंने सिल्क स्मिता की तमिल फिल्म प्लेगर्ल्स के साथ डेब्यू किया. आगे चलकर उन्होंने किन्नरा थुंबिकल फिल्म की और वह काफी पॉपुलर हो गई. वह कम बजट की एडल्ट फिल्में करके फेमस हुईं. एक वक्त ऐसा आया कि उनकी फिल्मों को नेपाली, चीनी और सिंहली भाषा में भी डब किया जाता था. एडल्ट फिल्मों की स्टार रहीं शकीला पर फिल्म भी बन चुकी है जिसमें ऋचा चड्ढा ने लीड रोल प्ले किया था.
About the AuthorVarshaSenior Sub Editor
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
August 13, 2026, 15:08 IST



