बारिश में गद्दा हो गया गीला? धूप का इंतजार किए बिना ऐसे सुखाएं, नमी और बदबू भी होगी दूर

Last Updated:August 13, 2026, 14:19 IST
Rainy Season Mattress Drying Tips: बारिश के मौसम में गद्दे को सुखाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. अगर बेड पर पानी गिर जाए या गद्दा किसी वजह से गीला हो जाए तो उसे धूप में रखना मुश्किल हो जाता है. गीला गद्दा लंबे समय तक पड़ा रहे तो उसमें नमी, बदबू और फफूंदी की समस्या होजाती है.
बारिश के मौसम में गद्दे को सुखाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. अगर बेड पर पानी गिर जाए या गद्दा किसी वजह से गीला हो जाए तो उसे धूप में रखना मुश्किल हो जाता है. गीला गद्दा लंबे समय तक पड़ा रहे तो उसमें नमी, बदबू और फफूंदी की समस्या हो सकती है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप गद्दे को बिना धूप के भी सुखा सकते हैं.
गद्दे पर पानी गिरते ही सबसे पहले सूखा तौलिया या टॉवल रखें और हाथ से हल्का दबाएं. इससे गद्दे में मौजूद काफी पानी बाहर निकल जाएगा।.इस प्रक्रिया को तब तक दोहराएं, जब तक तौलिया पानी सोखता रहे. जितनी जल्दी पानी सोखेंगे, गद्दा उतनी ही जल्दी सूखेगा.
अगर गद्दा ज्यादा गीला हो गया है तो गीली जगह पर न्यूज पेपर की मोटी परत बिछा दें और ऊपर से हल्का दबाव डालें. पेपर पानी को सोखने में मदद करेगा. पेपर गीला होने पर उसे बदलते रहें. जरूरत हो तो कुछ समय बाद दोबारा पेपर की परत लगाएं.
Add as Preferred Source on Google
गद्दे को कमरे में ऐसी जगह रखें जहां हवा का अच्छा प्रवाह हो. इसके सामने पंखा चलाएं। अगर टेबल फैन है तो गद्दे को करीब एक मीटर की दूरी पर खड़ा करके हवा दें. सामान्य गद्दे को कुर्सी या किसी मजबूत सहारे पर रखकर भी पंखे के सामने रखा जा सकता है. हवा लगातार लगने से नमी धीरे-धीरे कम होगी.बारिश रुकने के बाद अगर हल्की धूप निकलती है तो गद्दे को कुछ समय के लिए धूप में जरूर रखें. इससे बची हुई नमी कम करने में मदद मिलेगी. गद्दे को इस्तेमाल करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि वह अंदर तक पूरी तरह सूख चुका हो.
गीले हिस्से पर अच्छी मात्रा में बेकिंग सोडा छिड़क दें। यह बची हुई नमी को सोखने के साथ गद्दे की बदबू कम करने में भी मदद कर सकता है. कुछ घंटे बाद सूख चुके बेकिंग सोडा को वैक्यूम क्लीनर या साफ ब्रश से हटा दें.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
August 13, 2026, 14:19 IST



