Rajasthan

2 साल की नन्हीं भाविका के कंठ में उतरे शंकर! मात्र 4 मिनट में सुनाया पूरा शिव तांडव स्तोत्र, दर्ज हो गया इंडिया बुक ऑफ में रिकॉर्ड्स

X
Bhavika

Video: 2 साल की भाविका ने 4 मिनट में पढ़ा शिव तांडव, बनाया रिकॉर्ड

 

arw img

Bhavika Sharma Shiv Tandav Stotram Record: नागौर जिले के बोरावड़ की रहने वाली मात्र 2 वर्ष 11 माह की भाविका शर्मा ने 4 मिनट 20 सेकंड में संस्कृत के कठिन शिव तांडव स्तोत्र का शुद्ध पाठ कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है. भाविका ने इस स्तोत्र के 15 जटिल श्लोकों का बिना देखे सटीक उच्चारण कर सबको चकित कर दिया है. नोएडा में रहने वाले उनके परिवार ने इस सफलता का श्रेय घर के धार्मिक वातावरण और आध्यात्मिक संस्कारों को दिया है. 13 अप्रैल 2023 को जन्मी इस नन्ही बालिका को 10 अप्रैल 2026 को आधिकारिक मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. यह गौरवशाली उपलब्धि पूरे नागौर और मकराना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj