Entertainment

‘उन्हें अपना कम्फर्ट जोन पसंद है’, सीमा सजदेह ने किया खुलासा, एक्स-हसबैंड सोहेल खान को लेकर कही ये बड़ी बात

Last Updated:August 20, 2026, 20:50 IST



सोहेल खान से तलाक के बाद सीमा सजदेह अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपने एक्स हसबैंड सोहेल की आदतों से लेकर अपनी सिंगल लाइफ तक पर खुलकर बात की. सीमा ने बताया कि सोहेल को अपना कम्फर्ट जोन पसंद है, जबकि वह खुद अब अकेले रहकर भी बेहद खुश हैं.'उन्हें कम्फर्ट जोन पसंद है', सीमा सजदेह ने सोहेल खान को लेकर किया खुलासा Zoom

नई दिल्ली. सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने अपने पूर्व पति को लेकर खुलकर बात की है. सीमा का कहना है कि सोहेल काफी प्राइवेट इंसान हैं और उन्हें अपनी ही दुनिया में रहना पसंद है. वह ज्यादा बातचीत करने वाले लोगों में से नहीं हैं और अपने कम्फर्ट जोन में रहना ज्यादा पसंद करते हैं.

सीमा हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो ‘डबल डेट’ में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने सोहेल खान के स्वभाव और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए. सीमा ने बताया कि सोहेल लोगों के साथ अच्छे से घुलते-मिलते जरूर हैं, लेकिन वह ज्यादा बातें करने वाले इंसान नहीं हैं. वह ज्यादातर अपने तक ही सीमित रहना पसंद करते हैं.

सोहेल खान को लेकर कही बड़ी बात

सीमा सजदेह ने अपनी बातचीत में कहा, ‘उन्हें अपना कम्फर्ट जोन पसंद है.’ उन्होंने बताया कि जब रियलिटी शो ‘अलायंस’ आगे बढ़ा, तो सोहेल को अपने परिवार, घर और बच्चों की याद आने लगी. सीमा के मुताबिक, सोहेल आदतों और तय रूटीन के हिसाब से चलने वाले इंसान हैं.सोहेल से तलाक के बाद अपनी जिंदगी और रिश्तों को लेकर भी सीमा ने खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि लंबे दिन के बाद उन्हें घर जाकर अपने कुत्तों के साथ रहना ज्यादा अच्छा लगता है. सीमा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर घर पर कोई दूसरा इंसान उनका इंतजार कर रहा हो, तो शायद अब वह उसमें सहज महसूस न करें.

जिंदगी से काफी खुश हैं सीमा

सीमा ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि वह अब खुद के साथ रहना सीख चुकी हैं और अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में अगर किसी का साथ मिला तो वह उसके लिए पूरी तरह बंद नहीं हैं. ब्यूटी और सेल्फ केयर को लेकर भी सीमा ने खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह फिलर्स, बोटॉक्स और प्रोफाइलो जैसे कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट करवा चुकी हैं. इसके अलावा वह स्किन केयर के लिए लेजर ट्रीटमेंट भी लेती हैं.

बता दें कि सीमा सजदेह ने अपनी इस बातचीत में रिश्तों, तलाक, अकेलेपन, ब्यूटी और बढ़ती उम्र जैसे कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी. उनकी बातों से साफ है कि वह इस समय अपनी जिंदगी और अपनी पहचान के साथ पूरी तरह सहज और खुश हैं.

About the AuthorMunish KumarSenior sub editor

न्यूज 18 हिंदी में एंटरटेनमेंट सेक्शन में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार दिल्ली के रहने वाले हैं. डिजिटल मीडिया में उन्हें 10 साल का अनुभव है.राजधानी कॉलेज (DU) से पॉलिटिकल साइंस (ऑनर्स) की पढ…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

August 20, 2026, 20:50 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj