गर्मियों में मखाना खाना चाहिए या नहीं? अगर खा लिया तो क्या होगा… डॉक्टर से जानें इसका सही जवाब

Last Updated:June 23, 2026, 16:57 IST
Makhana Benefits in Summer: गर्मियों के मौसम में शरीर को अंदर से ठंडा रखने और कमजोरी दूर करने के लिए लोग तरह-तरह की चीजें अपनी डाइट में शामिल करते हैं. ऐसे में पोषक तत्वों से भरपूर मखाना एक बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है, जिसे लोग वजन कम करने और व्रत के दौरान चाव से खाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मी के दिनों में मखाना खाना हमारी सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित है. ऋषिकेश के डॉक्टर राजकुमार से जानिए गर्मियों में मखाना खाने के असली फायदे, इसे डाइट में शामिल करने का सही तरीका और जरूरत से ज्यादा खाने के कुछ नुकसान.
ऋषिकेश: गर्मियों का मौसम आते ही लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करना चाहते हैं जो शरीर को ठंडक दें और दिनभर ऊर्जा बनाए रखें. ऐसे में मखाना एक ऐसा सुपरफूड है जिसका नाम अक्सर हेल्दी स्नैक्स की सूची में सबसे ऊपर आता है. कई लोग इसे व्रत में खाते हैं तो कई लोग शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए भुना हुआ मखाना पसंद करते हैं. लेकिन सवाल यह है कि क्या गर्मी के मौसम में मखाना खाना सच में फायदेमंद होता है या इससे कोई नुकसान भी हो सकता है.
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान डॉ राजकुमार (आयुष) ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार मखाने की तासीर ठंडी मानी जाती है. यही वजह है कि गर्मियों में इसका सेवन शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने में मदद कर सकता है. मखाना पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये सभी तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं. गर्मी के मौसम में जब शरीर जल्दी थक जाता है और कमजोरी महसूस होने लगती है, तब मखाना एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.
वजन घटाने और जंक फूड से बचने का बेस्ट ऑप्शन उन्होंने बताया कि मखाना लो कैलोरी और हाई फाइबर फूड है. इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. यही कारण है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोग भी इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं. भुना हुआ मखाना चिप्स, नमकीन और अन्य जंक फूड की तुलना में कहीं ज्यादा हेल्दी माना जाता है. यह शरीर को जरूरी पोषण देता है और अनहेल्दी स्नैकिंग की आदत को भी कम करने में मदद करता है.
गर्मियों में कैसे करें मखाने का सेवन गर्मी में मखाने का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है. इसे हल्का घी डालकर भूनकर खाया जा सकता है. या फिर दूध के साथ भी लिया जा सकता है. कुछ लोग मखाने की खीर बनाकर भी खाते हैं. हालांकि एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि गर्मियों में इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए. जरूरत से ज्यादा मखाना खाने से कुछ लोगों को गैस, पेट फूलने या पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है. जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील है, उन्हें इसकी मात्रा पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
सीमित मात्र में करें सेवन इसके अलावा पर्याप्त पानी पीना भी जरूरी है. क्योंकि मखाने में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है और यदि शरीर में पानी की कमी हो तो पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं. इसलिए मखाना खाते समय हाइड्रेशन का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मखाना एक अच्छा स्नैक विकल्प माना जाता है क्योंकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है.
About the AuthorSeema Nath
सीमा नाथ 6 साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शाह टाइम्स में रिपोर्टिंग के साथ की जिसके बाद कुछ समय उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम …और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Rishikesh,Dehradun,Uttarakhand



