जन्म महीने के फूल और रसीले पौधों का महत्व, प्रतीक और अर्थ.
Last Updated:November 29, 2025, 16:14 IST
जन्म महीने के फूलों की परंपरा अब रसीले पौधों में भी उतरी है, हर महीने का पौधा पारंपरिक फूलों के रंग, आकार और अर्थ से मेल खाता है. जनवरी में ईशेवेरिया – प्रेम, सुंदरता और वफादारी का प्रतीक है तो फरवरी का ग्रैप्टोपेटलम – विनम्रता और कोमल भावनाओं का प्रतीक है. मार्च में एलोवेरा – नई शुरुआत, खुशी और स्वास्थ्य का प्रतीक है, इसी तरह हर महिने का कोई न कोई पौधा प्रतीक है.
जन्म महीने के फूल की अवधारणा बहुत पुरानी है, हर महीने का एक विशेष फूल होता है, जो उस महीने की विशेषता, भावना और प्रतीकात्मक अर्थ को दर्शाता है. इसी खूबसूरत परंपरा को रसीले पौधों की दुनिया में भी उतारा गया है. हर महीने के लिए ऐसा रसीला पौधा चुना गया है, जो पारंपरिक फूल के रंग, आकार या अर्थ से मेल खाता है.
जनवरी
ईशेवेरिया गुलाब जैसी सुंदर और सममित आकृति वाला होता है, जो कार्नेशन के गुच्छे जैसा दिखता है. यह प्रेम और सुंदरता के प्रतीक को दर्शाता है, इसकी हरी किस्में विश्वास का, और लाल-गुलाबी किस्में रचनात्मकता का प्रतीक हैं.
फरवरी
इसे वफादारी, विनम्रता और युवा प्रेम का महीना माना जाता है, ग्रैप्टोपेटलम अमेथिस्टिनम इस पौधे की पत्तियों का रंग बैंगनी-गुलाबी (लैवेंडर) होता है, जो सीधे तौर पर बैंगनी फूल के रंग से जुड़ता है. यह विनम्र सुंदरता और कोमल भावनाओं का प्रतीक है.
Add as Preferred Source on Google
मार्च
इस महीने को नई शुरुआत, खुशी और समृद्धि के लिए जाना जाता है, जिस तरह डैफोडिल बसंत ऋतु और नई शुरुआत का प्रतीक है, उसी तरह एलोवेरा को नई सेहत, उपचार और कल्याण का प्रतीक माना जाता है. यह समृद्धि और ताजगी लाता है.
मई
इससे मिठास, विनम्रता, और खुशी की वापसी के लिए जाना जाता है क्रासुला बेबी नेकलेस इस क्रासुला की पत्तियाँ छोटे-छोटे मनकों की माला जैसी लगती हैं जो लिली ऑफ द वैली के सुंदर लटकते हुए फूलों की याद दिलाती हैं, यह कोमलता और जीवन की मिठास का प्रतीक है.
जून
प्रेम, जुनून, और रोमांस का महीना है एओनियम ज्वैल्ट रूब्रम का पौधा इस एओनियम की गहरी बैंगनी-काली पत्तियाँ एक गहरे, रहस्यमयी गुलाब जैसी प्रतीत होती हैं. यह गुलाब के जुनून और रोमांस के गहरे रंगों को दर्शाता है.
जुलाई
हल्कापन, हंसी, और सकारात्मक भावनाएं वाला महीना है सेनेसियो पेरिग्रिनस का पौधा लार्कस्पर के हल्के और हवादार फूलों की तरह, यह पौधा अपनी उछलती-कूदती डॉल्फिन जैसी पत्तियों के साथ हल्केपन और खुशी की भावना को दर्शाता है.
अगस्त
शक्ति, चरित्र, और निडरता का प्रतीक वाला महीना एगेव का पौधा ग्लैडियोलस के तलवार जैसे आकार की तरह, एगेव की लंबी, नुकीली और मजबूत पत्तियाँ शक्ति और सहनशीलता का प्रतीक हैं. यह एक मजबूत चरित्र वाले व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करता है.
सितंबर
शक्ति, प्रेम, और ज्ञान का महीना है सेडुम मोर्गेनियनम बर्रोज़ टेल का पौधा एस्टर एक मजबूत और लचीला फूल है. बर्रोज़ टेल भी अपनी लंबी, लटकती हुई और लचीली वृद्धि के लिए जाना जाता है, जो शक्ति और कोमल प्रेम का संयोजन दर्शाता है.
अक्टूबर
जुनून, रचनात्मकता, और जीवन शक्ति का प्रतीक वाला महीना है क्रासुला ओवाटा हमेल्स सनसेट का पौधा यह जेड प्लांट अपने सुनहरे-पीले और नारंगी रंगों के साथ मैरीगोल्ड के चमकीले रंगों को पूरी तरह से दर्शाता है, यह रचनात्मक ऊर्जा और जीवन शक्ति से भरपूर है.
नवंबर
खुशी, दोस्ती, और लंबी उम्र के प्रतीक का महीना है सेम्परविवु महेन एंड चिक्स का पौधा है क्राइसेंथेमम की लंबी उम्र और खुशी देने वाले गुणों की तरह, सेम्परविवुम अविश्वसनीय रूप से मजबूत होता है और आसानी से फैलता है, जो दोस्ती और जीवन के उत्सव का प्रतीक है.
दिसंबर
मिठास, और नई आशा के प्रतीक का महीना है पौधा हवॉर्थिया है पेपरवाइट नार्सिसस की सफेदी और नाजुक सुंदरता की तरह, हवॉर्थिया की पत्तियों पर सफेद धारियाँ एक समान कोमलता और शुद्धता दर्शाती हैं, यह अंधेरे में भी नई आशा की किरण जैसा लगता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 29, 2025, 16:14 IST
homelifestyle
जानिए जन्म महीने के फूल और रसीले पौधों का महत्व, प्रतीक और अर्थ