Rajasthan

Sikar News: कथा के बाद मैदान में उतरे कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय, खाटूश्यामजी टीम को 8 रन से हराया

Last Updated:October 03, 2026, 11:21 IST

Indresh Upadhyay In Sikar: सीकर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय क्रिकेट की पिच पर उतरे. उनकी कप्तानी वाली वृंदावन टीम ने खाटूश्यामजी इलेवन को 8 रन से हराया. 10 ओवर के मुकाबले में वृंदावन ने 92 रन बनाए, जबकि खाटूश्यामजी की टीम 84 रन पर सिमट गई.

सीकर. श्रीमद्भागवत कथा के मंच से भगवान कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करने वाले प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय क्रिकेट के मैदान में नजर आए. सीकर में कथा के बाद उन्होंने क्रिकेट की पिच पर हाथ आजमाया तो मुकाबला भी खास बन गया. भैरूंपुरा स्थित क्रिकेट एकेडमी में वृंदावन और खाटूश्यामजी की टीमों के बीच 10 ओवर का मुकाबला हुआ. इंद्रेश उपाध्याय की कप्तानी वाली वृंदावन टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए खाटूश्यामजी इलेवन को 8 रन से हरा दिया.

दरअसल, इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों सीकर के गोविंदम गार्डन में श्रीमद्भागवत कथा कर रहे हैं. देर शाम कथा पूरी होने के बाद आयोजकों ने उनसे क्रिकेट खेलने की इच्छा जताई. इसके बाद खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान को भी मुकाबले के लिए बुलाया गया. देखते ही देखते दोनों टीमों का गठन हुआ और क्रिकेट मैच का माहौल बन गया.

टॉस जीतकर वृंदावन ने पहले की बल्लेबाजी

मैच में टॉस के बाद वृंदावन की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, इंद्रेश उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 92 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद 93 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी मानवेंद्र सिंह चौहान की अगुवाई वाली खाटूश्यामजी इलेवन टीम 84 रन पर ही सिमट गई. इस तरह वृंदावन की टीम ने मुकाबला 8 रन से अपने नाम कर लिया. मैच के दौरान धार्मिक आयोजन से जुड़े लोगों के साथ क्रिकेट प्रेमियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. मुकाबले में नरेश सिंधी, मुकेश शर्मा, नरपत सिंह शेखावत और राहुल तिवाड़ी समेत कई लोगों ने हिस्सा लिया.

कथा के साथ क्रिकेट का भी दिखा अलग अंदाज

इंद्रेश उपाध्याय इन दिनों अपनी टीम के साथ सीकर में हैं और गोविंदम गार्डन में श्रीमद्भागवत कथा कर रहे हैं. कथा के दौरान धार्मिक प्रसंगों के साथ सजीव झांकियां भी प्रस्तुत की जा रही हैं. इसी बीच कथा के बाद क्रिकेट मैच ने आयोजन में एक अलग रंग जोड़ दिया. मैदान में कथावाचक को क्रिकेट खेलते देखने के लिए मौजूद लोगों में भी उत्सुकता रही.

7 अक्टूबर तक चलेगी भागवत कथा

इंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि कथा के तीसरे दिन प्रहलाद चरित्र और वामन अवतार, चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव यानी नंदोत्सव, पांचवें दिन गोवर्धन लीला महोत्सव, छठे दिन भगवान कृष्ण-रुक्मिणी विवाह महोत्सव और सातवें दिन सुदामा चरित्र व शुकदेव पूजन की कथा होगी. इस दौरान सजीव झांकियां भी सजाई जाएंगी. गोविंदम गार्डन में 7 अक्टूबर तक रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा होगी. कथा में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था की गई है. बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ई-रिक्शा की व्यवस्था रहेगी. सीकर शहर के साथ आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं को कथा स्थल तक लाने-ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था भी की गई है.

About the Authorमोनाली पाल

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…

और पढ़ेंLocation :

Sikar,Rajasthan

First Published :

October 03, 2026, 11:21 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj