Rajasthan

उभरती क्रिकेटर की कार से शहर दहला! ओवरस्पीड थार ने कई को रौंदा, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

Last Updated:December 03, 2025, 18:46 IST

Jaipur Thar Accident : जयपुर में भव्या चौधरी ने ओवरस्पीड थार से कई बाइक सवारों को टक्कर मारी, घायल अस्पताल में. भव्या अंडर-19 क्रिकेटर है, पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.उभरती क्रिकेटर की कार से दहला शहर! ओवरस्पीड थार से तबाही, पुलिस जांच में जुटी

जयपुर. जयपुर में मंगलवार देर रात थार से हुए भीषण हादसे के बाद अब आरोपी युवती की पहचान सामने आने के बाद मामला और चर्चाओं में है. जानकारी के अनुसार थार चलाने वाली युवती भव्या चौधरी महज 18 साल 6 महीने की है और राजस्थान की उभरती हुई अंडर-19 क्रिकेटर है. हादसे से कुछ घंटे पहले ही वह एसएमएस स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट कैंप में मौजूद थी. शाम तक अभ्यास करने के बाद वह रात को थार लेकर शहर में निकली, जहां उसने ओवरस्पीड में वाहन से नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार थार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि ब्रेक लगाने की कोई गुंजाइश ही नहीं बची. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े, जहां कई बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ी थीं और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. हादसे के बाद से पुलिस भी इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच में जुट गई है. प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि थार ओवरस्पीड में थी और युवती वाहन पर संतुलन खो बैठी थी. पुलिस वाहन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम, मौके के CCTV फुटेज और घटनास्थल के निशानों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर रही है.

उभरती क्रिकेटर, परिवार भी खेल जगत से जुड़ाभव्या चौधरी को लेकर सामने आया है कि वह राज्य की अंडर-19 क्रिकेट टीम का हिस्सा है और लगातार कैंपों में हिस्सा लेती रही है. मंगलवार को भी वह एसएमएस स्टेडियम स्थित अंडर-19 ट्रेनिंग कैंप में मौजूद थी. उसके परिवार का भी खेल से गहरा जुड़ाव है. उसकी मां प्रिया चौधरी जयपुर में एक क्रिकेट अकादमी चलाती हैं और खुद खेल प्रशिक्षण से जुड़ी रही हैं. परिवार के इसी बैकग्राउंड के चलते भव्या बचपन से ही क्रिकेट में सक्रिय रही है और हाल में उसका चयन राज्य की जूनियर टीम में हुआ था.

ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह, पुलिस हर पहलू पर जांच में जुटीहादसे के बाद मुख्य सवाल यही है कि महज 18 साल की खिलाड़ी देर रात थार लेकर इतनी तेज रफ्तार में क्यों निकली. प्रारंभिक जांच में ओवरस्पीड ही मुख्य कारण सामने आ रहा है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वाहन किसके नाम पर है, युवती के पास वैध लाइसेंस है या नहीं और हादसे के समय वह अकेली थी या किसी और के साथ. इसके साथ ही यह तथ्य भी सामने आया है कि टक्कर लगातार कई बाइक सवारों से हुई, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वाहन पर नियंत्रण पूरी तरह खो गया था.

पुलिस ने कहा है कि विस्तृत मेडिकल, CCTV रिकॉर्डिंग और तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई निर्धारित की जाएगी. हादसे में घायल लोगों का इलाज जारी है और पुलिस पीड़ित परिवारों से भी संपर्क में है. हादसे ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि युवाओं में बढ़ती ओवरस्पीडिंग किस तरह सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 03, 2025, 18:38 IST

homerajasthan

उभरती क्रिकेटर की कार से दहला शहर! ओवरस्पीड थार से तबाही, पुलिस जांच में जुटी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj