Rajasthan

सोलर बस से उदयपुर पहुंचे ‘सोलर मैन’ प्रो. चेतन सोलंकी, बोले- स्वच्छ ऊर्जा अपनाना अब विकल्प नहीं, जरूरत

Last Updated:August 06, 2026, 14:58 IST

Udaipur Hindi News: ‘सोलर मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध प्रो. चेतन सोलंकी सोलर बस के साथ उदयपुर पहुंचे और स्वच्छ ऊर्जा को लेकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि बढ़ते ऊर्जा संकट और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाना समय की सबसे बड़ी जरूरत है. इस अभियान का उद्देश्य लोगों को सौर ऊर्जा के लाभ, ऊर्जा संरक्षण और टिकाऊ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना है. प्रो. सोलंकी ने ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए कहा कि हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी भूमिका निभानी चाहिए. उनका यह अभियान देशभर में जनजागरूकता फैलाने का प्रयास है.

ख़बरें फटाफट

उदयपुर: स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा संरक्षण का संदेश लेकर पूरे देश में यात्रा कर रहे आईआईटी बॉम्बे के पूर्व प्रोफेसर और ‘सोलर मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध प्रो. चेतन सोलंकी  अपनी अनोखी सोलर बस के साथ उदयपुर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने लोगों से जलवायु परिवर्तन की चुनौती को समझने और ऊर्जा की बचत के साथ सौर ऊर्जा अपनाने का आह्वान किया. प्रो. सोलंकी की यह बस किसी सामान्य वाहन की तरह नहीं, बल्कि उनका चलता-फिरता घर, कार्यालय, बैठक कक्ष और प्रशिक्षण केंद्र है.बस की छत पर सोलर पैनल लगाए गए हैं, जिनसे बिजली तैयार होती है.

इसी बिजली से बस के अंदर मौजूद सभी जरूरी उपकरण चलते हैं.बस में रहने, भोजन बनाने, काम करने, बैठक करने और यात्रा करने की सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं. इस बस का उद्देश्य लोगों को यह बताना है कि सीमित संसाधनों और स्वच्छ ऊर्जा के साथ भी आरामदायक और सम्मानजनक जीवन जिया जा सकता है.प्रो. चेतन सोलंकी वर्तमान में 13 मई से 20 अगस्त 2026 तक 100 दिनों की ‘भारत क्लाइमेट सत्याग्रह यात्रा’ पर हैं. यह यात्रा उनकी नवंबर 2020 में शुरू हुई 11 वर्षीय ‘एनर्जी स्वराज यात्रा’ का हिस्सा है.

ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक इस अभियान के तहत उन्होंने संकल्प लिया है कि यात्रा पूरी होने तक वह अपने घर नहीं लौटेंगे और लगातार देशभर में लोगों को ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूक करेंगे. उन्होंने बताया कि बढ़ते तापमान, बदलते मौसम और ऊर्जा संकट से निपटने के लिए हर व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है. यदि हर परिवार बिजली की बचत करे और सौर ऊर्जा जैसे स्वच्छ विकल्प अपनाए, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है. प्रो. सोलंकी अब तक देशभर में करीब 80 हजार किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने 1800 से अधिक व्याख्यान दिए हैं, 5 लाख से ज्यादा लोगों से सीधे संवाद किया है और 20 लाख से अधिक लोगों को ऊर्जा साक्षर बनाने का काम किया है.

जलवायु संरक्षण और ऊर्जा स्वराज अभियान से जोड़नाआईआईटी बॉम्बे में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने करीब 75 लाख परिवारों तक स्वच्छ रोशनी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उनके कार्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिली है और उन्हें दुनिया के 15 प्रमुख थॉट लीडर्स में शामिल किया गया है. वर्ष 2025 में उन्होंने ‘फाइनाइट अर्थ मूवमेंट’ की शुरुआत की जिसका लक्ष्य वर्ष 2027 तक एक अरब लोगों को जलवायु संरक्षण और ऊर्जा स्वराज अभियान से जोड़ना है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

August 06, 2026, 14:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj