Entertainment

आतंकियों की कैद में रहे, तालिबान ने बंधक बनाया, साइकिल पर 191 देशों की यात्रा कर चुके हैं सोमेन, हिमाचल में सुनाई संघर्ष की कहानी

हमीरपुर. पश्चिम बंगाल के सुंदरबन के रहने वाले सोमेन देबनाथ 191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी करने के बाद अब भारत भ्रमण पर हैं. शुक्रवार को वह हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर पहुंचे और यहां पर उन्होंने एडीसी अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की. साथ ही अपनी रोमांचक यात्रा के अनुभव साझा किए.

जानकारी के अनुसार, सोमेन ने 27 मई 2004 को 23 वर्ष की उम्र में विश्व यात्रा शुरू की थी. करीब 20 वर्षों तक चले इस सफर में उन्होंने सातों महाद्वीपों के 191 देशों की यात्रा करते हुए लगभग दो लाख किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय की.

सोमेन देबनाथ बताते हैं कि यात्रा सिर्फ दुनिया घूमने का अभियान नहीं थी, बल्कि सामाजिक जागरूकता, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति व सद्भाव का संदेश देने का प्रयास भी थी.सोमेन देबनाथ ने कहा कि कई खतरनाक परिस्थितियों का सामना किया. वर्ष 2006 में असम में उल्फा उग्रवादियों ने उन्हें पांच दिन तक बंधक बनाए रखा. वर्ष 2007 में अफगानिस्तान के काबुल से हेरात जाते समय तालिबान ने उन्हें जासूस समझकर 24 दिनों तक कैद रखा. श्रीलंका में 2004 की सुनामी की तबाही को उन्होंने करीब से देखा.

उन्होंने अंटार्कटिका की बर्फीली सतह पर भी साइकिल चलाई और वर्ष 2020 में चीन में यात्रा के दौरान कोविड-19 से संक्रमित हुए.

सोमेन के अनुसार, आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद बचपन में उनके पिता ने उन्हें साइकिल दिलाई थी. यहीं से साइकिल उनके जीवन का हिस्सा बन गई. उन्होंने जूलॉजी और फाइन आर्ट्स में स्नातक की पढ़ाई की. बाद में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए स्कूलों में व्याख्यान भी दिए. इसी दौरान दुनिया देखने और भारतीय संस्कृति का संदेश फैलाने का सपना उनके मन में मजबूत हुआ.

सोमेन देबनाथ ने कहा कि वर्ष 2004 में दिल्ली पहुंचने पर उनकी तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात हुई. उन्होंने सोमेन का उत्साह बढ़ाया और पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य औपचारिकताओं में मदद की. इसके बाद सोमेन ने साइकिल पर दुनिया नापने का सफर जारी रखा.

अपनी जर्नी पर लिखी किताब

सोमेन अब अपने अनुभवों पर ‘द वर्ल्ड बाइकिंग ओडिसी: 191 कंट्रीज’ नामक पुस्तक लिख रहे हैं. उनका कहना है कि इस यात्रा ने उन्हें अलग-अलग देशों की संस्कृति और लोगों को करीब से समझने का अवसर दिया.अब सोमेन ने ‘रीयूनियन भारत : वन ट्री, वन लाइफ, इंडियन यूथ एंड स्पोर्ट्स’ अभियान शुरू किया है. 27 मई 2026 से 27 मई 2027 तक चलने वाले इस अभियान के तहत वह साइकिल से पूरे भारत का भ्रमण कर रहे हैं. इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, युवाओं को सशक्त बनाने और खेलों के प्रति जागरूकता फैलाना है. सोमेन कहते हैं कि वह यह जानना चाहते हैं कि 22 वर्षों में भारत कितना बदला है और आज का भारत उनकी नजरों में कैसा दिखाई देता है.

एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ठाकुर ने भी सोमेन देवनाथ को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि इस युवा ने भारत की संस्कृति को विदेश में भी पहुंचने का कार्य किया है या बहुत बड़ी बात है कि भारतीय संस्कृति का प्रचार और प्रचार विदेश में किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सुमन देवनाथ विभिन्न देशों की प्रमुख हस्तियों से मिल चुके हैं यह बहुत बड़ी बात है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj