जेब खर्च के खातिर किया छोटा-मोटा काम, ‘स्प्लिट्सविला’ ने चमका दी किस्मत, आज हैं टीवी के बड़े स्टार!

Last Updated:July 10, 2026, 21:03 IST
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वह ‘स्प्लिट्सविला 5’ का विजेता है. टीवी स्टार बनने से पहले उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था. बचपन में पिता के निधन के बाद उनकी मां ने अकेले उनकी परवरिश की. पारस ने मॉडलिंग से शुरुआत की, फिर ‘बढ़ो बहू’ और ‘विघ्नहर्ता गणेश’ जैसे कई सीरियल्स में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. वे ‘बिग बॉस 13’ के टॉप 6 में पहुंचकर 10 लाख रुपये की प्राइज मनी लेकर बाहर आए. वे माहिरा शर्मा और आकांक्षा पुरी के साथ रिश्तों के चलते चर्चा में रहे. वे फिलहाल अपना डिजिटल पॉडकास्ट चला रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
पारस छाबड़ा ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी. (फोटो साभार: Instagram@paraschhabra)
नई दिल्ली: एक्टर ने टीवी की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. आज भले ही वे बड़ा नाम बन चुके हैं, लेकिन उनकी किस्मत का सितारा चमका था साल 2012 में आए शो ‘स्प्लिट्सविला 5’ से. शो ने दिल्ली के लड़के को देखते ही देखते घर-घर में मशहूर कर दिया. पारस छाबड़ा ने न सिर्फ शो में अपना जलवा बिखेरा, बल्कि आकांक्षा पोपली के साथ मिलकर सीजन की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी. एक जीत ने उनके लिए ग्लैमर वर्ल्ड के सारे दरवाजे हमेशा के लिए खोल दिए.
पारस का बचपन सामान्य नहीं था. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था. उनकी मां रूबी छाबड़ा ने अकेले ही बेहद मुश्किल हालातों में उनकी परवरिश की. मां के इसी स्ट्रगल को देखकर पारस के अंदर भी कुछ बड़ा करने की जिद पैदा हुई. कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था. उन्होंने शुरुआती दिनों में जेबखर्च के लिए कई छोटे-मोटे काम भी किए. उन्हें धीरे-धीरे विज्ञापनों में काम मिलने लगा.
‘बिग बॉस 13’ साबित हुआ टर्निंग प्वॉइंटपारस ने ‘स्प्लिट्सविला 5’ की कामयाबी के बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. वे ‘वी द सीरियल’ में दिखे और साल 2015 में दोबारा ‘स्प्लिट्सविला 8’ का हिस्सा बने. उन्होंने टीवी सीरियल्स का रुख किया और ‘बढ़ो बहू’, ‘आरंभ’, ‘कलीरें’ और ‘अघोरी’ जैसे शोज में अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. ‘विघ्नहर्ता गणेश’ सीरियल में निभाया गया उनका रावण का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया. लेकिन उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साल 2019 में आया, जब उन्होंने ‘बिग बॉस 13’ में एंट्री ली. वे शो में टॉप 6 तक पहुंचे और फिनाले के दिन 10 लाख का सूटकेस लेकर शो से बाहर आ गए.
पॉडकास्ट में फिल्मी सितारों से गुफ्तगूपारस की पर्सनल लाइफ और लिंक-अप की खबरों ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं. एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ उनका पुराना रिश्ता और फिर ‘बिग बॉस 13’ में माहिरा शर्मा के साथ उनकी नजदीकियों की चर्चा हुई. पारस ने साल 2014 में फिल्म ‘एम3-मिडसमर मिडनाइट मुंबई’ से बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया था, हालांकि फिल्म कुछ खास नहीं चली. लेकिन आज के समय में पारस टीवी के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में भी धमाल मचा रहे हैं. वे अपना खुद का पॉडकास्ट ‘आबरा का डाबरा पारस छाबड़ा’ चलाते हैं, जहां वे टीवी इंडस्ट्री के बड़े सितारों से चटपटी बातें करते हैं.
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi



