Rajasthan

कौन है सुरेश ढाका? 10 पेपर लीक मामलों का आरोपी, 5 लाख का इनामी, पिता सरपंच, नेताओं से तगड़े कनेक्शन!

Last Updated:July 10, 2026, 20:42 IST

Suresh Dhaka Full Profile : राजस्थान में पेपर लीक माफियाओं का नाम आते ही जुबान पर बड़े नामों में जिनका नाम आता है उनमें सुरेश ढाका भी एक बड़ा गिरोह चलाता है. हाल ही में सुरेश ढाका के पिता को एक टेंडर मिलने का दावा किया गया है जिसके बाद से सुरेश ढाका फिर से चर्चा का केंद्र बिंदु बन गया है. बताया जाता है कि सुरेश ढाका के तगड़े पॉलिटिकल कनेक्शन रहे हैं. वही पेपर लीक का बड़ा मास्टरमाइंड है. उसके सोशल मीडिया पर भी लाखों फॉलोअर हैं. कौन है सुरेश ढाका? 10 पेपर लीक का आरोपी, पिता सरपंच, नेताओं से तगड़े कनेक्शन!Zoomराजस्थान में पेपर लीक का मास्टरमाइंड सुरेश ढाका कौन है, किन नेताओं से है उसका कनेक्शन

जयपुर. राजस्थान में पेपर लीक मामलों की चर्चा होती है तो सुरेश ढाका का नाम सबसे पहले सामने आता है. जांच एजेंसियां उसे राज्य की कई चर्चित भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों का प्रमुख आरोपी मानती हैं. पिछले करीब चार साल से वह फरार है और एसओजी समेत कई एजेंसियां उसकी तलाश कर रही हैं. हाल ही में उसके पिता की फर्म को 20.05 करोड़ रुपये की बजरी खनन लीज मिलने के बाद सुरेश ढाका एक बार फिर सुर्खियों में है. ऐसे में जानिए आखिर कौन है सुरेश ढाका और किन मामलों में उसका नाम सामने आया है.

सुरेश ढाका राजस्थान के जालौर जिले के सांचौर क्षेत्र के अचलपुर गांव का रहने वाला है. वह जयपुर में “उमंग क्लासेज” नाम से कोचिंग संस्थान चलाता था. सोशल मीडिया पर भी उसकी अच्छी खासी मौजूदगी रही है. उसके करीब 15 लाख फॉलोअर्स होने का दावा किया जाता है और उसके कई सोशल मीडिया अकाउंट वेरिफाइड बताए जाते हैं.

सुरेश ढाका के पिता क्या करते हैं
सुरेश ढाका के पिता मांगीलाल ढाका अचलपुर गांव के सरपंच हैं. हाल ही में उनकी फर्म “ढाका कंस्ट्रक्शन” को ब्यावर जिले के रायपुर क्षेत्र के मैसिया गांव में करीब 100 हेक्टेयर क्षेत्र की 20.05 करोड़ रुपये की बजरी खनन लीज मिली है. इसी लीज को लेकर अब राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है.

सुरेश ढाका के किन बड़े नेता और व्यापारियों से हैं संबंधसुरेश ढाका को लेकर लंबे समय से राजनीतिक पहुंच होने के दावे किए जाते रहे हैं. उसके कई नेताओं के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. यह भी दावा किया गया कि वह कुछ नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट संभालता था. हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

किन-किन मामलों में आरोपी है सुरेश ढाकाजांच एजेंसियों के अनुसार सुरेश ढाका का नाम सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा समेत राजस्थान की 10 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों में सामने आया है. सेकेंड ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में उदयपुर में चलती बस से पेपर मिलने के बाद यह मामला पूरे देश में चर्चा में आया था.

कब से फरार है पेपर लीक का मास्टरमाइंडसुरेश ढाका वर्ष 2023 से फरार है. राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप उसकी तलाश कर रही है. उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित है. हाल ही में उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया है, लेकिन अब तक वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है.

ईडी और एसओजी के रडार पर रहा है सुरेश ढाकाप्रवर्तन निदेशालय ने जयपुर स्थित उसके फ्लैट समेत कई संपत्तियों पर कार्रवाई की थी. वहीं एसओजी लगातार उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. हाल ही में एसओजी ने उसके परिवार से जुड़े ठिकानों और बजरी खनन लीज से जुड़े स्थानों पर भी जांच की है.

रिश्तेदार भी आए जांच के दायरे मेंपेपर लीक मामले में सुरेश ढाका के साले सुरेश बिश्नोई को गिरफ्तार किया जा चुका है. जांच के दौरान भूपी सरन और डॉ. भजनलाल समेत कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए थे. फिलहाल सुरेश ढाका राजस्थान के सबसे चर्चित फरार आरोपियों में शामिल है और उससे जुड़े मामलों की जांच लगातार जारी है.

About the AuthorAnand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj