World

PM Modi-Putin Meting: ‘अंतहीन युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा…’ जब पुतिन से मिले पीएम मोदी, यूक्रेन जंग पर की खास अपील

Last Updated:August 31, 2026, 20:31 IST

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में SCO शिखर सम्मेलन से इतर पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई. ये उच्चस्तरीय चर्चा अला-अरचा स्टेट रेजिडेंस के ‘अक्साकल मीटिंग रूम’ में हुई. बैठक की शुरुआत में पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के ऐतिहासिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा आपूर्ति, द्विपक्षीय व्यापार, सुरक्षा और कई वैश्विक मुद्दों पर गंभीर बातचीत हुई. पीएम मोदी ने पुतिन से बात करते हुए रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने की अपील भी की.'अंतहीन युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा...', पीएम मोदी ने पुतिन से की अपीलZoomपीएम मोदी और पुतिन की SCO से इतर हुई मीटिंग

किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक का माहौल बेहद खास और रणनीतिक चहल-पहल से भरा हुआ है. अला-अरचा स्टेट रेजिडेंस के ऐतिहासिक ‘अक्साकल मीटिंग रूम’ में एक ऐसी मुलाकात चल रही है, जिस पर पूरी दुनिया के राजनयिकों, सैन्य विशेषज्ञों और वैश्विक मीडिया की पैनी नजरें टिकी हुई हैं. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आमने-सामने बैठे हैं. शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के इतर हो रही ये द्विपक्षीय बैठक न केवल भारत और रूस के मजबूत होते रिश्तों को सबूत है. पीएम मोदी ने इस मीटिंग के दौरान रूस-यूक्रेन के बीच शांति की अपील की है.

BRICS की तैयार कर रहे पुतिन

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में राष्ट्रपति पुतिन के साथ उनका एक भारी-भरकम प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद है. इसमें रूस के कई बड़े मंत्री, सुरक्षा सलाहकार और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं. बैठक की शुरुआत में राष्ट्रपति पुतिन के चेहरे पर एक अलग ही गर्मजोशी और दोस्त का भरोसा नजर आया. उन्होंने अपनी बात की शुरुआत ही भारत-रूस के ऐतिहासिक संबंधों की तारीफ से की. उन्होंने दोनों देशों के बीच बढ़ते ट्रेड और डिफेंस संबंधों पर खुशी जाहिर की है. इसके अलावा पुतिन ने BRICS की तैयारियों का भी जिक्र किया.

पुतिन ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत और रूस के बीच आर्थिक और व्यापारिक रिश्ते सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और व्यापार में 2% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है. इसके साथ ही उन्होंने टूरिज्म के आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि 2025 में दोनों देशों के बीच टूरिज्म 16% तक बढ़ा है.

Always a delight to meet President Putin. Sharing my remarks during our meeting in Bishkek.
https://t.co/cEHwfBsGub

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj