Entertainment

युवा एक्ट्रेस सुभाष्री साहू की धमक! गाने ‘मैं हूं ना’ से कर रहीं नई पारी का आगाज

Last Updated:December 19, 2025, 23:38 IST

सुभाष्री साहू ने तमाम चुनौतियों के बावजूद डिजिटल प्लेटफार्म पर अपनी खास पहचान बनाई. अब वे रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘मैं हूं ना’ में कनिष्क मिश्रा संग नजर आएंगी.

ख़बरें फटाफट

एक्ट्रेस सुभाष्री साहू की धमक! गाने 'मैं हूं ना' से कर रहीं नई पारी का आगाजएक्ट्रेस नए गाने में आएंगी नजर.

नई दिल्ली: सिनेमा की दुनिया में हर साल तमाम युवा किस्मत आजमाने माया नगरी का रुख करते हैं, लेकिन कुछ कलाकारों की ही किस्मत और मेहनत रंग लाती है.  युवा एक्ट्रेस सुभाष्री साहू भी उनमें शामिल हैं. उनका सफर पब्लिक लाइफ में स्ट्रगल, सफलता और आत्ममंथन से होकर गुजरा है. डिजिटल प्लेटफार्म के जरिये पहचान बनाने वाली सुभाष्री ने कम उम्र में लोकप्रियता हासिल की, लेकिन इसके साथ ही उन्हें आलोचनाओं, अफवाहों और मानसिक दबाव जैसे कठिन दौरों का भी सामना करना पड़ा. यह समय उनके लिए आसान नहीं था, मगर उन्होंने पीछे हटने के बजाय खुद को संभाला और अपने व्यक्तित्व व करियर को नए सिरे से गढ़ने पर ध्यान दिया. सुभाष्री ने यह साबित किया कि मुश्किल हालात में भी धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा जा सकता है.

‘मैं हूं ना’ में आएंगी नजरअब युवा एक्ट्रेस सुभाष्री साहू रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘मैं हूं ना’ के माध्यम से दर्शकों के सामने एक नए और परिपक्व अंदाज में नजर आएंगी. इस गीत का निर्माण फ्रेम रूटप्रोडक्शन (Famesroot Productions) ने किया है, जिसमें अभिनेता कनिष्क मिश्रा मेल लीड में दिखाई देंगे. यह गाना प्यार, भरोसे और साथ निभाने के वादे की भावना को बेहद सरल और सच्चे अंदाज में प्रस्तुत करता है, जो आज के युवाओं से भी गहराई से जुड़ता है.

लोकेशन्स की शूटिंगगीत की शूटिंग ओडिशा के खूबसूरत और शांत लोकेशन्स पर की गई है. राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और सांस्कृतिक माहौल गीत की रोमांटिक थीम को और असरदार बनाता है. सुभाष्री साहू और कनिष्क मिश्रा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाती है. ‘मैं हूं ना’ युवा एक्ट्रेस सुभाष्री साहू के करियर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा है, जो उनके संघर्षों के बाद नए आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते कदमों को दर्शाता है.

About the AuthorAbhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

December 19, 2025, 23:38 IST

homeentertainment

एक्ट्रेस सुभाष्री साहू की धमक! गाने ‘मैं हूं ना’ से कर रहीं नई पारी का आगाज

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj