Tech

फ्री म्यूजिक के चक्कर में कहीं चैनल न हो जाए डिलीट, कॉपीराइट स्ट्राइक से ऐसे बचाएं अपना YouTube चैनल

Last Updated:April 17, 2026, 21:35 IST

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए कॉपीराइट स्ट्राइक एक बड़ा खतरा है, जिससे चैनल हमेशा के लिए डिलीट हो सकता है. इससे बचने के लिए क्रिएटर्स को रॉयल्टी-फ्री म्यूजिक इस्तेमाल करना चाहिए. सही जानकारी और लीगल म्यूजिक के जरिए ही आप अपनी मेहनत और कमाई को सुरक्षित रख सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

कहीं चैनल न हो जाए डिलीट, कॉपीराइट स्ट्राइक से ऐसे बचाएं अपना YouTube चैनलZoomयूट्यूब चैनल के लिए म्यूजिक ढूंढते समय न करें ये भूल (फोटो- एआई)

नई दिल्ली. आज के समय में यूट्यूब (YouTube) और इंस्टाग्राम (Instagram) पर वीडियो बनाना लाखों लोगों के लिए करियर बन चुका है. लेकिन कई क्रिएटर्स एक ऐसी गलती कर बैठते हैं, जिससे उनका पूरा चैनल खतरे में पड़ सकता है. यह गलती है कॉपीराइट वाले म्यूजिक का इस्तेमाल करना. अगर आपने बिना अनुमति किसी गाने का इस्तेमाल किया, तो आपको कॉपीराइट स्ट्राइक (Copyright Strike) मिल सकता है.

जब आप किसी दूसरे के बनाए गाने, म्यूजिक या ऑडियो का इस्तेमाल बिना लाइसेंस या अनुमति के करते हैं, तो कंटेंट आईडी सिस्टम उसे तुरंत पहचान लेता है. इसके दो नतीजें होते हैं: पहला ‘कॉपीराइट क्लेम’, जिसमें आपकी वीडियो की कमाई असली मालिक को चली जाती है और दूसरा सबसे खतरनाक ‘कॉपीराइट स्ट्राइक’. अगर आपके चैनल पर 90 दिनों के भीतर 3 स्ट्राइक आ जाती हैं, तो यूट्यूब आपका चैनल हमेशा के लिए डिलीट कर देता है.

फ्री और लीगल म्यूजिक का इस्तेमाल कैसे करें?कॉपीराइट से बचने का सबसे सुरक्षित तरीका है ‘रॉयल्टी फ्री’ म्यूजिक का इस्तेमाल करना. यहां कुछ बेहतरीन और कानूनी तरीके दिए गए हैं:

1. यूट्यूब ऑडियो लाइब्रेरी (YouTube Audio Library): यह यूट्यूब का अपना खजाना है. अपने ‘YouTube Studio’ में जाकर आप हजारों फ्री ट्रैक और साउंड इफेक्ट्स एक्सेस कर सकते हैं. यहां का म्यूजिक पूरी तरह सुरक्षित है और इस पर कभी स्ट्राइक नहीं आती. बस ध्यान दें कि कुछ गानों के लिए आपको डिस्क्रिप्शन में ‘एट्रीब्यूशन’ यानी क्रेडिट देना पड़ता है.

2. क्रिएटिव कॉमन्स (Creative Commons): इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट्स हैं जो क्रिएटिव कॉमन्स लाइसेंस के तहत म्यूजिक देती हैं. बेनसाउंड (Bensound) या पिक्सबे (Pixabay) जैसे प्लेटफॉर्म्स से आप फ्री म्यूजिक ले सकते हैं. बस इस्तेमाल से पहले लाइसेंस की शर्तें जरूर पढ़ लें.

3. नो कॉपीराइट साउंड्स (NCS): यूट्यूब पर ‘NoCopyrightSounds’ जैसे कई चैनल्स हैं जो क्रिएटर्स को फ्री म्यूजिक ऑफर करते हैं. ये म्यूजिक इस्तेमाल करने के लिए आपको बस उनके गाने का लिंक अपने वीडियो डिस्क्रिप्शन में देना होता है.

इंस्टाग्राम क्रिएटर्स के लिए नियमइंस्टाग्राम पर रील बनाते समय हमेशा इन-ऐप म्यूजिक लाइब्रेरी का ही इस्तेमाल करें. अगर आप एडिटिंग ऐप से अलग से कोई म्यूजिक जोड़कर अपलोड करते हैं, तो इंस्टाग्राम आपकी वीडियो को म्यूट कर सकता है या उसे प्लेटफॉर्म से हटा सकता है.

क्रेडिट देना न भूलेंभले ही म्यूजिक फ्री हो, लेकिन वीडियो के डिस्क्रिप्शन बॉक्स में आर्टिस्ट का नाम और सोर्स का लिंक देना एक अच्छी प्रैक्टिस है. यह आपको भविष्य के कानूनी झंझटों से बचाता है.

About the Authorविनय कुमार झा

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें

न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

सबमिट करें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

April 17, 2026, 21:35 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj