सुरपुरा डैम बना संजीवनी, 5 लाख लोगों तक पहुंच रहा पानी, अमृत 2.0 से क्षमता बढ़ाने की तैयारी

Last Updated:June 18, 2026, 10:09 IST
Jodhpur Drinking Water Supply: भीषण गर्मी के बीच जोधपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों की प्यास बुझाने में सुरपुरा डैम अहम भूमिका निभा रहा है. 90 एमएलडी क्षमता वाला यह बांध सरदारपुरा, लूणी और भोपालगढ़ सहित करीब 5 लाख लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध करा रहा है. सुरपुरा डैम से जुड़े 26 जलाशयों को भी फिल्टर प्लांट के माध्यम से भरा जा रहा है. बांध की कुल भंडारण क्षमता 210 एमसीएफटी है. अमृत 2.0 योजना के तहत यहां अतिरिक्त 45 एमएलडी क्षमता बढ़ाने की तैयारी चल रही है, जिससे भविष्य में करीब 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा.
ख़बरें फटाफट
जाेधपुर. भीषण गर्मी के इस दौर में जब जल संकट की आशंकाएं बढ़ जाती हैं, तब जोधपुर की प्यास बुझाने का सबसे बड़ा सहारा बनकर सामने आता है सुरपुरा डैम. 90 एमएलडी क्षमता वाला यह डैम सरदारपुरा, लूणी और भोपालगढ़ क्षेत्र सहित करीब 5 लाख लोगों तक नियमित पेयजल पहुंचा रहा है. इतना ही नहीं, यह 26 जलाशयों को फिल्टर प्लांट के माध्यम से भरने का भी महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है. सुरपुरा बांध के सहायक अभियंता संदीप शुक्ला ने बताया कि बांध की कुल भंडारण क्षमता 210 एमसीएफटी है, जो शहर की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.
वर्तमान में वॉटर फिल्टर प्लांट से प्रतिदिन करीब 24 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जा रही है, जिससे सरदारपुरा, लूणी, भोपालगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध हो रहा है. सुरपुरा बांध से जुड़े 26 जलाशयों के माध्यम से वर्तमान में लगभग 5 लाख लोगों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. इस वितरण व्यवस्था में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र शामिल हैं. जलदाय विभाग की टीमें लगातार निगरानी रखते हुए अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रही हैं. बढ़ती गर्मी के बावजूद जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विभाग के अधिकारी और कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं.
अमृत 2.0 योजना से बढ़ेगी क्षमता, टेल पॉइंट्स तक पहुंचेगा पानी
अमृत 2.0 योजना के तहत सुरपुरा बांध परिसर में दूसरे चरण में अतिरिक्त 45 एमएलडी क्षमता की स्वीकृति मिलने के बाद भविष्य में करीब 10 लाख लोगों तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है. आगामी 35 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित की जा रही. इस योजना की लगातार मॉनिटरिंग जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता देव राज सोलंकी और अतिरिक्त मुख्य अभियंता दिनेश नागौरी द्वारा की जा रही है.
जरूरत के हिसाब से ही पानी का लोग करें उपयोग
सुरपुरा बांध के सहायक अभियंता संदीप शुक्ला अपनी टीम के साथ 24 घंटे मैदान में रहकर जलापूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं. विभाग का दावा है कि गर्मी हो या मानसून, किसी भी परिस्थिति में पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होने दी जाएगी. संदीप शुक्ला ने आमजन से जल संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि पानी की प्रत्येक बूंद कीमती है, इसलिए आवश्यकता अनुसार ही पानी का उपयोग करें और जल की बर्बादी से बचें.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Jodhpur,Rajasthan



