Suryakumar Yadav: कप्तानी गई, टीम से भी बाहर हुए, अब कहां और क्या कर रहे सूर्यकुमार यादव?

होमखेलक्रिकेट
कप्तानी गई, टीम से भी बाहर हुए, अब कहां और क्या कर रहे सूर्यकुमार यादव?
Last Updated:August 21, 2026, 09:50 IST
Suryakumar Yadav को समझ आ चुका है कि अगर उन्हें टीम इंडिया में वापसी करनी है तो इसका सिर्फ एक ही रास्ता है और वो है मेहनत. बिना हार्डवर्क के वह टीम इंडिया की कड़ी प्रतिस्पर्धा और युवा खिलाड़ियों के आगे कहीं नहीं टिक पाएंगे. सूर्या ने सोशल मीडिया पर प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. साथ में मोटिवेशनल लाइंस भी लिखी है.सूर्यकुमार यादव
नई दिल्ली: कल का राजा आज रंक हो जाए तो दंग मत होना. कहते हैं वक्त बदलते वक्त नहीं लगता. ये बात भला सूर्यकुमार यादव से बेहतर कौन समझ पाएगा. ज्यादा पुरानी बात नहीं है जब वह टीम इंडिया के टी-20 कप्तान थे. भारत को लगातार दो बार टी-20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई. मगर एक झटके में कप्तानी छिन गई और फिर टीम से भी निकाल दिए गए.
जानकार कहते हैं कि अब शायद कोई करिश्मा ही उन्हें दोबारा भारतीय टीम में एंट्री दिला सकता है. शायद सूर्या भी समझ चुके हैं कि उनके पास सिवाय मेहनत के अब कोई रास्ता नहीं बचा है. यही वजह है कि सूर्या अब नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा:
प्रैक्टिस को मैच से ज्यादा मुश्किल बनाएं. अगर आप नेट्स में खुद पर ज्यादा से ज्यादा दबाव डालेंगे, तो गेम के दौरान शांत रहना आपकी आदत बन जाएगी. मुश्किल हालात का सामना करें!



