Entertainment

रीवा किशन ने खोला अपनी लव लाइफ और ‘स्ट्रिक्ट डैड’ रवि किशन का राज, बोलीं- पापा के बिना यहां कुछ नहीं होता

Last Updated:August 21, 2026, 09:58 IST

रीवा किशन ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी और परिवार से जुड़े कई मजेदार खुलासे किए हैं. उन्होंने बताया कि पिता रवि किशन की सख्ती के चलते डेटिंग उनके लिए आसान नहीं है. इसके साथ ही रीवा ने स्टार किड होने के दबाव और खुद को साबित करने की चुनौती पर भी बात की. बातचीत में उन्होंने मां को अपनी जिंदगी का मजबूत सहारा बताया.वहीं, पिता के वायरल मीम्स और घर में होने वाली मस्ती का भी जिक्र किया. उन्होंने क्या कुछ कहा चलिए बताते हैं.

नई दिल्ली. भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके अभिनेता रवि किशन की बेटी रीवा किशन भी अब इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और परिवार से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. रीवा ने बताया कि उनकी जिंदगी में डेटिंग इतनी आसान नहीं है, क्योंकि पिता रवि किशन की परमिशन उनके लिए काफी मायने रखती है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपनी पसंद और पिता के सख्त नियमों का जिक्र किया. इसके अलावा रीवा ने यह भी बताया कि रवि किशन की बेटी होने के नाते उन्हें किस तरह का दबाव महसूस होता है और खुद को साबित करने की चुनौती उनके सामने रहती है.

रीवा किशन हाल ही में फिल्मी ज्ञान के पॉडकास्ट में पहुंचीं. यहां उन्होंने अपने और अपने परिवार के बारे में खुलकर बात की. बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी मां की अहमियत भी बताई और पिता के वायरल मीम्स को लेकर घर में होने वाली मस्ती का भी खुलासा किया.फोटो साभार-@itsrivakishan/Instagram

रीवा किशन ने अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर खुलासा किया है कि वह फिलहाल डेटिंग नहीं कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इसके पीछे उनके पिता रवि किशन के सख्त नियम हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि ‘पापा की परमिशन के बिना यहां कुछ नहीं होता’ और डेटिंग उनकी किताब का हिस्सा नहीं है. फोटो साभार-@itsrivakishan/Instagram

Add as Preferred Source on Google

रीवा के मुताबिक, जो भी उनका दिल जीतना चाहता है, उसे पहले उनके पिता की मंजूरी लेनी होगी. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि अगर किसी को शुद्ध शाकाहारी खाना बनाना आता हो तो उसके बारे में सोचा जा सकता है. फोटो साभार-@itsrivakishan/Instagram

रीवा से जब ये सवाल किया गया तो उन्होंने बेधड़क जवाब दिया और कहा, बिलकुल है. आपको खुद को साबित करके दिखना होता है. रीवा ने कहा कि आपके पास ऐसा प्रेशर होता है, जिसको आप देख नहीं सकते, लेकिन लोगों का दिख रहा होता है. उन्होंने कहा कि प्रेशर है लेकिन ठीक है. क्योंकि अगर आप अपने काम को लेकर पेशेनेट हो और लगन से काम कर रहे हो तो बस काम कीजिए. फोटो साभार-@itsrivakishan/Instagram

रीवा ने इस बातचीत में अपनी मां का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि अगर मेरी दुनिया में मां नहीं होतीं तो पता नहीं मेरा क्या होता. प्राइम वीडियो पर आए अपने पहले रियलिटी शो ‘अलायंस’ की जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मां आखिरी समय मुझे छोड़ने आईं. मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे. मैं रोई जा रही थीं और बस ये सोच रही थी कि उनके बिना मैं कैसे रहूंगी. लेकिन मां घर की सबसे स्ट्रांग पिलर हैं. फोटो साभार-@itsrivakishan/Instagram

रीवा ने बताया कि घर में हम लोग ये सब देखकर बस हंसते हैं. उन्होंने बताया कि पापा रील भी भेजते हैं. उन्होंने अब तो ऐसा हो गया कि पापा कभी फोन किसी काम से करते है, लेकिन बातचीत का अंत मीम की बात से होती है. फोटो साभार-@itsrivakishan/Instagram

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

August 21, 2026, 09:58 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj