Entertainment

Emmy 2026: इन शोज का रहा दबदबा, ‘द पिट’ ने जीते 2 अवॉर्ड्स, जानें किस-किस ने मारी बाजी, नाम किए एमी अवॉर्ड्स

नई दिल्ली. टेलीविजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित 78वें प्राइमटाइम एमी अवार्ड्स समारोह का आयोजन 14 सितंबर को लॉस एंजिल्स के पीकॉक थिएटर में किया गया. टेलीविजन जगत के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स सेरेमनी में तमाम दिग्गज सितारे एक मंच पर एकत्र हुए. भारतीयों दर्शकों के लिए एमी अवॉर्ड्स का टेलीकास्ट आज 15 सितंबर की सुबह हुआ. इस साल के अवॉर्ड्स में एचबीओ मैक्स के मेडिकल ड्रामा ‘द पिट’ ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन हासिल किए थे. सीरीज को कुल 25 नामिनेशन मिले थे.

मेडिकल ड्रामा ‘द पिट’ ने सबसे ज्यादा नॉमिनेशन के साथ अपना दबदबा बनाये रखा. वहीं, कॉमेडी सीरीज ‘हैक्स’ 24 नॉमिनेशन के साथ दूसरे स्थान पर रही. इनके अलावा ‘विडोज बे’, ‘प्लुरिबस’, ‘बीफ सीजन 2’ और ‘डीटीएफ सेंट लुइस’ जैसे शो भी प्रमुख दावेदारों में शामिल रहे.

एमी अवॉर्ड्स विनर्स लिस्ट-

एमी अवॉर्ड्स फॉर आउटस्टैंडिंग कॉमेडी सीरीज– ‘विडोज बे’

आउटस्टैंडिंग ड्रामा सीरीज– द पिट

एमी अवॉर्ड्स फॉर आउटस्टैंडिंग लिमिटेड सीरीज– ‘DTF St. Louis’

आउटस्टैंडिंग डायरेक्टिंग का अवॉर्ड ‘प्लुरिबस’ सीरीज के एपिसोड “वी इज अस” के लिए विंस गिलिगन को मिला.

आउटस्टैंडिंग डायरेक्शन फॉर कॉमेडी सीरीज- ‘विडोज बे’ सीरीज के एपिसोड ‘वेलकम टू विडोज़ बे!’ के लिए हिरो मुराई को मिला

आउटस्टैंडिंग रियलिटी कॉम्पिटिशन प्रोग्राम- ‘द लेट शो विद स्टीफन कोल्बर्ट’

आउटस्टैंडिंग राइटिंग कॉमेडी सीरीज– ‘विडोज़ बे’ के एपिसोड “वेलकम टू विडोज़ बे!” के लिए केटी डिपोल को मिला.

टीवी मूवी/लिमिटेड सीरीज में बेस्ट एक्ट्रेस– ‘रिमार्कबली ब्राइट क्रिएचर्स’ के लिए सैली फील्ड को मिला.

ड्रामा सीरीज में आउटस्टैंडिंग सपोर्टिंग एक्टर– ‘टास्क’ में अपनी भूमिका के लिए टॉम पेल्फ्रे

ड्रामा सीरीज में आउटस्टैंडिंग एक्टर– ‘द पिट’ के लिए नोआ वाइल

आउटस्टैंडिंग रियलिटी शो कॉम्पिटिशन– ‘द ट्रेटर्स’

मैथ्यू राइस के लिए यह रात बेहद खास और ऐतिहासिक साबित हुई. उन्होंने ‘द बीस्ट इन मी’ में दमदार अभिनय के लिए ‘लिमिटेड या एंथोलॉजी सीरीज या मूवी’ की कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का प्रतिष्ठित एमी अवॉर्ड्स अपने नाम किया. यह जीत उनके शानदार करियर में एक अहम मील का पत्थर साबित हुई.

इस अवॉर्ड के साथ मैथ्यू राइस ने एक्टिंग की तीनों बड़ी कैटेगरी में एमी जीत लिया है. वो अभिनय की तीनों प्रमुख श्रेणियों में लीड रोल के लिए एमी अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के पहले कलाकार बन गए हैं. खास बात यह है कि उन्होंने एक ही साल में दो अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन हासिल कर इतिहास रच दिया, जिसमें उन्हें एप्पल की चर्चित सीरीज ‘विडोज बे’ के लिए भी नॉमिनेट किया गया था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj