बारिश के मौसम में किस नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? सालों से इस्तेमाल करने वाले भी करते हैं गलती

Last Updated:September 10, 2024, 13:15 IST
Fridge temperature in monsoon: फ्रिज तो अब लगभग सभी के घरों में होती है. लेकिन बहुत कम लोग ये जानते होंगे कि फ्रिज में अलग-अलग मौसम के हिसाब से मोड मिलते हैं. जानिए बारिश के मौसम में कितने पर चलाना चाहिए फ्रिज…
फ्रिज का इस्तेमाल सभी घरों में पूरे साल किया जाता है. ये घर का ऐसा अप्लायंस है जिसकी जरूरत सिर्फ गर्मी में नहीं बल्कि ठंड में भी रहती है. सर्दी के मौसम में भी बचा हुआ खाना फ्रिज में ही रखा जाता है, ताकि खराब न हो. हालांकि फ्रिज में अलग-अलग मोड या नंबर दिए जाते हैं, ताकि उसे मौसम की जरूरत के हिसाब से सेट किया जा सके. अभी बारिश का मौसम चल रहा है तो आपने कभी ये सोचा है कि आखिर फ्रिज का टेम्प्रेचर इस मानसून में कितने पर रखा जाए.

फ्रिज में आमतौर पर 7 पॉइंट तक दिए जाते हैं, जिसे यूज़र अपनी सहूलियत के हिसाब से तेज या धीमे पर रख सकते हैं. मतलब साफ है कि जितना ज्यादा नंबर, उतना ही टेम्प्रेचर ठंडा होगा. 1 सबसे कम और 7 नंबर सबसे ठंडा करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

अब सवाल ये है कि बारिश के मौसम में फ्रिज को किस नंबर पर चलाया जाए. तो बता दें कि फ्रिज के कुछ मॉडल ऐसे हैं जिनपर नंबर के साथ कुछ साइन भी बने होते हैं. उदाहरण के लिए फोटो को देखा जा सकता है.
Add as Preferred Source on Google

जैसे 1 नंबर पर Low Cooling लिखा होता है, और 2 नंबर पर जैकेट पहना एक लड़का बना होता है. इससे समझ आता है कि इस सेटिंग का इस्तेमाल ठंड के मौसम में किया जाना चाहिए. वहीं 4 नंबर पर देखा जाए तो छाता या बारिश का साइन होता है, जिससे साफ हो जाता है कि फ्रिज की इस सेटिंग को बरसात में चलाना सही होता क्योंकि ये न बहुत चिल करता है और न ही कम कूलिंग देता है.

वहीं 6 नंबर पर चमकता हुआ सूरत बना होता है और 7 नंबर पर High Cooling लिखा होता है. इससे ये समझ में आ जाता है कि इससे तपती गर्मी के मौसम में सेट करने के लिए बनाया गया है.

अगर आप तपती गर्मी के समय फ्रिज का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आमतौर पर इसे नंबर 7 पर चलाने की सलाह दी जाती है. वहीं अगर बहुत कड़ाके की ठंड पड़ रही है तो फ्रिज को 2 या 3 पर चलाना भी ठीक रहता है. आखिर में अगर बारिश में फ्रिज से चलाना है तो इसे 4 और 5 नंबर पर रखना सही हो सकता है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
September 08, 2024, 13:25 IST
hometech
बारिश में किस नंबर पर चलाना चाहिए फ्रिज? सालों से चलाने वाले भी करते हैं गलती



