Rajasthan

पीली फ्लेम से हैं परेशान? घरेलू नुस्खों से ऐसे साफ करें काले पड़ गए बर्नर, मिनटों में नई जैसी चमक लौट आएगी – Rajasthan News

Last Updated:December 09, 2025, 07:19 IST

गैस बर्नर सफाई टिप्स: गैस बर्नर पर जमी चिकनाई और कार्बन न सिर्फ रसोई का लुक खराब करते हैं, बल्कि गैस की फ्लेम भी कमजोर कर देते हैं. बेकिंग सोडा-सिरका, नींबू–नमक, गर्म पानी-डिशवॉश और टूथपेस्ट जैसे घरेलू नुस्खे बर्नर को आसानी से साफ करके नई चमक लौटा देते हैं. नियमित सफाई से बर्नर जलने या जाम होने से बचते हैं और रसोई हाइजीनिक बनी रहती है.न्यूज

घर की रसोई का सबसे अहम हिस्सा गैस स्टोव होता है, लेकिन अगर बर्नर गंदे हों तो न सिर्फ रसोई का लुक खराब दिखता है, बल्कि गैस की लौ भी ठीक से नहीं जलती है. तेल, मसाले और खाने के छींटे धीरे-धीरे बर्नर पर जमकर कार्बन और चिकनाई की परत बना देते हैं. ऐसे में गैस की फ्लेम पीली या कमजोर हो जाती है. लेकिन, चिंता की बात नहीं इन घरेलू नुस्खों से आप अपने बर्नर को दोबारा चमका सकते हैं.

न्यूज

सबसे आसान और असरदार तरीका है बेकिंग सोडा और सिरका का इस्तेमाल करना. एक कटोरी में बराबर मात्रा में बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाएं. इस मिश्रण को बर्नर पर लगाकर 20-25 मिनट तक छोड़ दें. उसके बाद पुराने टूथब्रश या स्क्रबर से रगड़ें. गंदगी अपने आप निकल जाएगी और बर्नर नए जैसे चमकने लगेंगे.

न्यूज

नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड तेल और जले दागों को हटाने में मदद करता है. नींबू को आधा काटें, उस पर थोड़ा नमक छिड़कें और बर्नर की सतह पर रगड़ें. कुछ मिनट बाद गर्म पानी से धो लें. यह तरीका जिद्दी दागों पर बेहद असरदार है और साथ ही गैस बर्नर से बदबू भी दूर करता है.

Add as Preferred Source on Google

न्यूज

अगर बर्नर बहुत ज्यादा गंदा है, तो उसे कुछ देर के लिए गर्म पानी में डिश वॉश लिक्विड डालकर भिगो दें. करीब 30 मिनट बाद ब्रश से साफ करें. इससे चिकनाई और तेल की परत आसानी से निकल जाती है.आप चाहें तो पुराने टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. बर्नर पर टूथपेस्ट लगाकर कुछ देर छोड़ें और फिर ब्रश से साफ करें. इससे कार्बन के दाग हट जाते हैं और हल्की चमक भी लौट आती है.

न्यूज

हर दिन खाना बनाने के बाद अगर आप बर्नर को सूखे कपड़े से पोंछ लें और हफ्ते में एक बार इन नुस्खों से साफ करें, तो यह जले या जाम नहीं होंगे. यह उपाय अपनाकर आप आसानी से, बिना किसी खर्च या अधिक मेहनत के, गैस बर्नर साफ रख सकते हैं. गैस बर्नर की सफाई मुश्किल नहीं है, बस नियमित ध्यान और सही घरेलू उपाय अपनाने की जरूरत है. इन आसान टिप्स से न सिर्फ आपका बर्नर चमकेगा, बल्कि रसोई भी साफ-सुथरी और हाइजीनिक बनी रहेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 09, 2025, 07:19 IST

homelifestyle

पीली फ्लेम से हैं परेशान? ऐसे साफ करें बर्नर, नई जैसी चमक लौट आएगी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj