जोधपुर में बड़ा हादसा, बासनी की केमिकल फैक्ट्री में आग से मची अफरा-तफरी, 12-13 लोग झुलसे

Last Updated:September 23, 2026, 23:35 IST
Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर के बासनी क्षेत्र की गणेश कॉलोनी स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. हादसे में 12 से 13 लोगों के झुलसने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लाया गया. आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया
जोधपुर: जोधपुर शहर से एक बड़ी और दहला देने वाली खबर सामने आई है. जोधपुर के बासनी इलाके की गणेश कॉलोनी स्थित एक हैंडीक्राफ्ट और केमिकल फैक्ट्री में बुधवार शाम को अचानक भीषण आग लग गई. आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. राहत और बचाव कार्य के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जब आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों पर केमिकल ड्रम फट गया. इस भीषण हादसे में 14 फायर ब्रिगेडकर्मी झुलस गए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अधिकारियों के अनुसार, जोधपुर के बासनी क्षेत्र की गणेश कॉलोनी स्थित इस फैक्ट्री में बुधवार शाम करीब 5:30 बजे अचानक आग भड़क उठी. घटना के समय फैक्ट्री बंद थी और उस पर ताला लगा हुआ था. फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में ज्वलनशील केमिकल और थिनर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया. फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल के ड्रमों में एक के बाद एक लगातार विस्फोट होने लगे, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया.
छत से गिरा पत्थर और हुआ जोरदार ब्लास्टसूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 गाड़ियां और करीब 35 लोगों का स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया. दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे थे, तभी एक दर्दनाक हादसा हो गया. कर्मचारियों के अनुसार, आग बुझाने के दौरान अचानक बिल्डिंग की छत से एक भारी पत्थर सीधे नीचे रखे केमिकल के ड्रम पर आ गिरा. पत्थर के गिरते ही ड्रम में भीषण धमाका हो गया और आग की चपेट में आने से 14 दमकलकर्मी गंभीर रूप से झुलस गए.
अस्पतालों में अफरा-तफरी, एम्स से महात्मा गांधी अस्पताल रेफरहादसे के तुरंत बाद सभी 14 झुलसे हुए फायर कर्मियों को आनन-फानन में एम्स (AIIMS) जोधपुर ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद 2 कर्मचारियों को घर भेज दिया गया. हालांकि, एम्स में बर्न यूनिट (Burn Unit) उपलब्ध न होने के कारण गंभीर रूप से झुलसे बाकी 12 कर्मचारियों को तुरंत महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया. इनमें से 4 घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनके इलाज के लिए डॉक्टरों की विशेष टीम ने अलग से आईसीयू (ICU) वार्ड तैयार किया है.
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर, जांच जारीइस बड़े हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर कलेक्टर आलोक रंजन और पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. नगर निगम के चीफ फायर ऑफिसर जलज घसिया और बासनी थाना अधिकारी नितिन दवे ने भी घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि यह हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री थी जहां अवैध रूप से ज्वलनशील केमिकल और थिनर स्टोर किया जा रहा था. फिलहाल फैक्ट्री किसकी थी और केमिकल किस अनुमति के तहत रखा गया था, इसकी गहन जांच की जा रही है. प्रशासन सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है.
About the AuthorJagriti Dubey
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ेंLocation :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
September 23, 2026, 23:35 IST



