दिल्ली कैपिटल्स में 761 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले दिग्गज की एंट्री, टीम को मिल गया घातक कोच

होमखेलक्रिकेट
दिल्ली कैपिटल्स में 761 विकेट लेने वाले दिग्गज की एंट्री, टीम को मिला घातक कोच
Last Updated:September 13, 2026, 11:20 IST
श्रीलंका के क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स के बॉलिंग कोच बनने के लिए तैयार हैं. चामिंडा वास से पहले फ्रेंचाइजी ने भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले और जहीर खान जैसे पूर्व तेज गेंदबाजों से भी बात की थी, लेकिन डील नहीं हो पाई है. ऐसे में टीम ने चामिंडा वास को चुना है. पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर चामिंडा वास
नई दिल्ली: श्रीलंका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास को आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स में बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है. चामिंडा वास को दिल्ली की टीम बॉलिंग कोच नियुक्त करने के लिए तैयार है. टीम की चामिंडा वास से पहले भारत के कुछ अन्य पूर्व गेंदबाजों से भी बात चल रही थी, लेकिन बात बन नहीं पाई.
‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, फ्रेंचाइजी ने इस भूमिका के लिए जहीर खान और अनिल कुंबले से भी संपर्क किया था. टीम से जुड़े एक सूत्र बताया, “जहीर के साथ बातचीत काफी हद तक आगे बढ़ चुकी थी. फ्रेंचाइजी ने कुंबले से भी संपर्क किया था, लेकिन नियुक्ति की शर्तों पर सहमति नहीं बन पाई.”
कोचिंग स्टाफ को बदलने की प्रक्रिया में है दिल्ली
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम आगामी सीजन से पहले अपने कोचिंग स्टाफ को बदलने की प्रक्रिया से गुजर रही है. इस बदलाव में टीम ने युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है. टीम में हेमंग बदानी की जगह हेड कोच की तलाश अभी जारी है. इसके अलावा डायरेक्टर वेणुगोपाल राव की जगह भी नई नियुक्ति की जाएगी.
मुनाफ पटेल की जगह लेंगे चामिंडा वास
दिल्ली कैपिटल्स की टीम में चामिंडा वास अब मुनाफ पटेल की जगह लेंगे. उतार-चढाव भरे रहे दो सीजन के बाद मुनाफ बॉलिंग कोच के पद से हटे हैं. बता दें कि चामिंडा वास दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाज में से एक रहे हैं. रिटायरमेंट के बाद उन्होंने कोचिंग में भी अपना हाथ आजमाया है. मुनाफ पटेल के करियर की बात करें तो वे श्रीलंका के लिए 111 टेस्ट, 322 वनडे और 6 टी20 मैच खेले हैं. टेस्ट क्रिकेट में चामिंडा ने श्रीलंका के लिए 355 विकेट लिए हैं. इसके अलावा वनडे में उनके नाम 400 विकेट दर्ज है, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 6 विकेट लिए. इस तरह तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उनके नाम कुल 761 विकेट है.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…
और पढ़ेंLocation :
New Delhi,Delhi
First Published :
September 13, 2026, 11:20 IST



