Rajasthan

जब डॉक्टरों ने किया चमत्कार… तो खुशी से झूम उठे मोहल्ले के लोग, अस्पताल में बांटी मिठाई, जानें पूरा माजरा

Last Updated:November 10, 2025, 13:44 IST

Churu News: चूरू के राजकीय भर्तिया अस्पताल में डॉक्टरों ने करंट लगने से मृतप्राय हुए 45 वर्षीय ताराचंद सैनी को जीवनदान देकर चमत्कार कर दिखाया. बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में 11 हजार केवी लाइन से करंट लगने के बाद सैनी का दिल धड़कना बंद हो गया था. पुलिसकर्मियों की तत्परता और डॉक्टरों के सीपीआर व डीसी शॉक देने से उनका हार्ट दोबारा चालू हुआ. मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एम.एम. पुकार की टीम ने लगातार प्रयास कर सैनी को बचाया. अब मरीज पूरी तरह स्वस्थ है. मोहल्ले वालों ने खुशी में मिठाई बांटी.

चूरू. अक्सर अस्पतालों से दिल को तकलीफ देने वाली खबरें सामने आती है, लेकिन चूरू के राजकीय भर्तिया अस्पताल से आयी ये तस्वीरें दिल को सूकून देने वाली है. अस्पताल में जहां ख़ुशी के मारे लोग मिठाई बांट रहे हैं और मरीजों और उनके परिजनों का वार्डो में जाकर मुंह मीठा करवा रहे हैं. इसकी वजह है ईश्वर का चमत्कार और धरती का भगवान कहे जाने वाले चिकित्सकों की मेहनत.

दरअसल, हुआ यूं की दो रोज पहले चूरू के नया बॉस में बालाजी मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद हो रहे कार्यक्रम में 45 वर्षीय ताराचंद सैनी क़ो 11 हज़ार केवी की हाई वॉल्ट की लाइन से इतना जबरदस्त करंट लगा कि हादसे के बाद सैनी बेसुध होकर गिर गए और कुछ पल के लिए उनके हार्ट ने भी काम करना बंद कर दिया था, लेकिन हादसे के तुरंत बाद पुलिसकर्मी सुरेंद्र कस्वा और रामजीलाल ने सैनी क़ो बिना समय गवाएं पहले सीपीआर दिया और फ़िर नजदीकी जिला अस्पताल पहुंचाया.

प्राचार्य ने टीम के साथ मिलकर मरीज की बचाई जान 

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम एम पुकार बताते है गंभीर हालत में सैनी क़ो ज़ब अस्पताल लाया गया, उस समय उनका हार्ट भी काम नहीं कर रहा था. मरीज की ईसीजी स्टेट लाइन थी और ऑक्सीजन लेवल और ब्लड प्रेशर शून्य था.  डाॅक्टर पुकार ने बताया कि टीम के साथ मिलकर खुद से सीपीआर दिया. दो बार डीसी शाॅक दिया. रोगी की बिगड़ती हालत के चलते डाॅ. पुकार ने रोगी को एंटीव्यूट किया. जिसके बाद रोगी के हार्ट ने काम करना शुरू कर दिया. इसके बाद रोगी को तुरन्त मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया. जहां उसे वेंटीलेटर पर लिया गया और अब मरीज एकदम से बिना ऑक्सीजन के स्वस्थ हैं.

मोहल्ले वालों ने खुशी में बांटी मिठाई

प्राचीन बालाजी के मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम में हुए इस हादसे से मोहल्ले के लोग काफ़ी मायूस हुए और मंदिर में भगवान से सैनी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उसी का नतीजा रहा की सैनी आज एकदम स्वस्थ हैं और मोहल्ले के लोग इसे किसी चमत्कार से कम नही मान रहे. लाेगों ने अपनी इसी ख़ुशी का इजहार करते हुए पूरे अस्पताल में मिठाईयां बांटी.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Churu,Rajasthan

First Published :

November 10, 2025, 10:51 IST

homerajasthan

जब डॉक्टर बने ‘भगवान’, चूरू में मौत को मात देकर लौटाई मरीज की धड़कनें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj