Rajasthan

बूंदी में आज तय होगी चुनावी तस्वीर, भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने आखिरी दिन भरा नामांकन

Last Updated:August 31, 2026, 13:27 IST

Bundi Nomination Last Date: बूंदी में निकाय चुनाव 2026 के नामांकन का आज अंतिम दिन है. नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों में खासा उत्साह नजर आया. कई प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों, माला और समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे. वार्ड 1 से 30 तक उपखंड कार्यालय और 30 से 60 तक सहायक कार्यालय में आवेदन जमा किए जा रहे हैं. बूंदी नगर परिषद समेत जिले की 7 नगर पालिकाओं में चुनाव होने हैं.

ख़बरें फटाफट

बूंदी में नामांकन के आखिरी दिन दिखा प्रत्याशियों का जोरदार उत्साहZoomबूंदी में निकाय चुनाव 2026 के नामांकन का आज अंतिम दिन

बूंदी: राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव 2026 की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं. बूंदी नगर परिषद और जिले की अन्य पालिकाओं में अपनी शहर की सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है. चुनाव प्रक्रिया के तहत आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन होने के कारण जिला मुख्यालय से लेकर उपखंड कार्यालयों तक उत्साह का माहौल देखने को मिला.

नामांकन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला निर्वाचन विभाग की ओर से विशेष प्रबंध किए गए हैं. व्यवस्था के तहत वार्ड संख्या 1 से 30 तक के प्रत्याशी उपखंड कार्यालय में अपने कागजात जमा करा रहे हैं, वहीं वार्ड 30 से 60 तक के प्रत्याशियों के लिए सहायक कार्यालय में आवेदन दाखिल करने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. अंतिम दिन होने के कारण सुबह से ही कार्यालयों के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का तांता लगा रहा.

शक्ति प्रदर्शन और अनूठे अंदाज में नामांकनलास्ट दिन का लाभ उठाते हुए विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपने-अपने अंदाज में शक्ति प्रदर्शन किया. कोई प्रत्याशी पूरी सादगी के साथ अकेले या कुछ प्रस्तावक को लेकर पर्चा दाखिल करने पहुंचा, तो कई दिग्गज उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप, गजों और भारी भरकम मालाओं के साथ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट और कार्यालय पहुंचे. इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर चुनावी माहौल पूरी तरह चरम पर है. समर्थकों के जोश और आतिशबाजी ने चुनाव के रोमांच को और बढ़ा दिया. मीडिया से बातचीत के दौरान प्रत्याशियों ने अपने चुनावी एजेंडे और जीत के दावों को बेबाकी से रखा. उम्मीदवारों का कहना था कि वे पार्टी हाईकमान के स्पष्ट निर्देशों और स्थानीय विकास के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरे हैं. इस दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशियों ने नगर परिषद में पूर्ण बहुमत के साथ अपनी-अपनी पार्टी की बोर्ड बनने का दावा किया.

जिले की 7 नगर पालिकाओं में है चुनावी मुकाबलाबूंदी जिले में इस बार मुकाबला केवल नगर परिषद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि नगर परिषद के साथ-साथ कुल 7 नगर पालिकाओं में भी पार्षद पद के लिए चुनाव संपन्न होने हैं. ग्रामीण इलाकों की इन स्थानीय निकायों में चुनाव के बाद अब सभी की निगाहें नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद तय होने वाली अंतिम तस्वीर पर टिकी हैं. फिलहाल, नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया है कि इस बार का निकाय चुनाव रोमांचक होने वाला है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आगामी चुनावों में जनता विकास के दावों पर मुहर लगाते हुए किसके सिर जीत का सेहरा बांधती है.

About the AuthorJagriti Dubey

मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…

और पढ़ेंLocation :

Bundi,Rajasthan

First Published :

August 31, 2026, 13:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj