Indian MBBS student in russia| Indian student dead in russia| Bashkir state medical university| Ajit body in Ufa White River| Ajit Singh Chaudhary| indian student in russia case| रूस में भारतीय छात्र| रूस में मिली भारतीय छात्र की लाश| अजीत सिंह चौधरी

Last Updated:November 07, 2025, 19:30 IST
22 साल का भारतीय छात्र MBBS की पढ़ाई करने रूस गया था. 19 अक्टूबर की सुबह वो दूध लेने के लिए निकला लेकिन वापस नहीं लौटा. अब उसकी लाश रूस की नदी में उतराती हुई पाई गई है लेकिन अभी तक ये नहीं पता चला कि उसके साथ हुआ क्या था?
रूस में मिली भारतीय छात्र की लाश
उफा: रूस में MBBS की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र की लाश संदिग्ध हालत में मिली है. डॉक्टरी की तैयारी कर रहा भारतीय स्टूडेंट अजीत सिंह चौधरी अपने हॉस्टल दूध लेने निकला था. जिसके बाद से वो लौटा ही नहीं. 19 दिन पहले लापता हुए अजीत का शव नदी में उतराता हुआ मिला. अब यूनिवर्सिटी से लेकर भारतीय दूतावास तक सन्नाटा छाया हुआ है. रूस में उसके दोस्तों ने डेडबॉडी की पहचान की है. वहीं, भारत से इस लड़के के माता-पाति कई सवाल पूछ रहे हैं लेकिन पता कुछ नहीं चल पा रहा है.
सुबह क्या बोलकर निकला?
ये घटना उफा शहर में हुई है, जहां पर बश्किर स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी में अजीत सिंह चौधरी MBBS की पढ़ाई कर रहा था. वो मूल रूप से भारत के राजस्थान से है और 2023 में उसे रूस की इस यूनिवर्सिटी में एडमीशन मिला था. 19 अक्टूबर को अजीत अपने हॉस्टल से सुबह 11 बजे ये कहकर निकला था कि ‘मैं दूध लेने जा रहा हूं’ लेकिन फिर कई घंटों तक वापस नहीं लौटा तो उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
मां-बाप पूछ रहे ये सवाल
कई हफ्तों बाद 22 साल के भारतीय स्टूडेंट की डेड बॉडी व्हाइट रिवर के पास स्थित बांध पर मिली है. 6 नवंबर को अजीत सिंह चौधरी की लाश तो मिल गई है लेकिन वो यहां पर कैसे पहुंचा, उसके साथ क्या हुआ? इन सवालों के जवाब अभी तक नहीं मिल पाए हैं. माता-पिता को रूस में भारतीय दूतावास की ओर से कुछ पता नहीं चल रहा है. घरवालों को शक है कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है. यूनिवर्सिटी की ओर से भी इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं दिया गया है.
First Published :
November 07, 2025, 19:30 IST
homeworld
‘दूध लेने जा रहा हूं’, रूस में मिली भारत के बेटे की लाश, उस मनहूस दिन हुआ क्या



