Sports

The Hundred league Mumbai Indians London: मुंबई इंडियंस लंदन हुआ ओवल इनविंसिबल्स टीम का नाम, अब द हंड्रेड में हुई रिलायंस की धमाकेदार एंट्री

Last Updated:December 04, 2025, 07:21 IST

The Hundred league Mumbai Indians London: रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने धमाकेदार अंदाज में हाथ मिलाया है. अब इस नई साझेदारी के बाद ‘द हंड्रेड’ की मौजूदा चैंपियन टीम ओवल इनविंसिबल्स का नाम बदलकर मुंबई इंडियंस लंदन कर दिया गया है. फ्रेंचाइजी में रिलायंस की 49% और सरे की 51% हिस्सेदारी रहेगी.मुंबई इंडियंस लंदन हुआ ओवल इनविंसिबल्स का नाम, द हंड्रेड में रिलायंस की एंट्रीद हंड्रेड फ्रेंचाइजी ‘ओवल इनविंसिबल्स’ का नाम मुंबई इंडियंस लंदन हुआ

लंदन: भारत के बहुराष्ट्रीय समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज और सरे काउंटी क्रिकेट क्लब ने बुधवार को ‘द हंड्रेड’ में अपनी साझेदारी की घोषणा की और फ्रेंचाइजी का नाम बदलकर मुंबई इंडियंस लंदन कर दिया, जिसे अब तक ओवल इनविंसिबल्स के नाम से जाना जाता था.

यह घोषणा हालांकि औपचारिकता मात्र थी. दोनों पक्षों के लिए इसे सार्वजनिक करने में थोड़ा समय लग गया. अधिकांश समझौते जुलाई में ही किए गए थे. दोनों पक्षों ने एक संयुक्त बयान में कहा:

ऐसा सौदा पूरा होने के बाद हुआ है. सौदे में फ्रेंचाइजी में रिलायंस का 49 प्रतिशत और सरे का 51 प्रतिशत हिस्सा है और मालिकाना हक इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड से स्थानांतरित हो गया है. इस नई साझेदारी के तहत 2026 से पुरुष और महिला दोनों टीमें मुंबई इंडियंस लंदन के नाम से खेलेंगी.

Media Release – Reliance Industries Limited and Surrey announce their partnership in Oval Invincibles franchise in The Hundred

Mumbai / London, 3rd December 2025: Reliance Strategic Business Ventures Limited, a wholly owned subsidiary of Reliance Industries Limited, and Surrey… pic.twitter.com/VOVe930CMG

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj