Rajasthan

शून्य वोट पाने वाला उम्मीदवार कौन? किस प्रत्याशी के चलते BJP की हो रही सबसे ज्यादा फजीहत

Last Updated:September 14, 2026, 17:55 IST

Rashtriya Loktantrik Party Candidate Got Zero Votes: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में कई चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. बालोतरा के सिणधरी नगरपालिका वार्ड-3 में आरएलपी प्रत्याशी ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिला. उनका वोट भी इस वार्ड में नहीं था. यहां कांग्रेस के भंवरा राम 133 वोट लेकर जीते. वहीं डीडवाना-कुचामन के परबतसर वार्ड-13 में बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला, जो उनका खुद का नहीं था. उनका वोट वार्ड-12 में है. इस वार्ड में कांग्रेस की हिना खानम 376 वोट लेकर जीतीं. परबतसर नगरपालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13 और बीजेपी ने 12 सीटें जीतीं.राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में शून्य वोट पाने वाला उम्मीदवार कौन?Zoomराजस्थान नगर निकाय चुनाव के रिजल्ट में कई चौंकाने वाले आंकड़े देखने को मिले.

राजस्थान के नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए रिजल्ट में कई चौंकाने वाली बातें देखने को मिली. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के एक प्रत्याशी को एक भी वोट नहीं मिले. यानी इस प्रत्याशी को शून्य वोट मिले. वहीं सत्ताधारी बीजेपी के एक प्रत्याशी को केवल एक वोट मिले. इन दोनों उम्मीवारों को लेकर खूब चर्चा है. लोग बातें कर रहे हैं कि एक वोट और शून्य वोट पाने वाले प्रत्याशी कौन हैं.

आरएलपी प्रत्याशी को शून्य वोट

बालोतरा जिले के सिणधरी नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने ओम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया था. सोमवार को जब वोटो की गिनती शुरू हुई तो सभी चौंक गए. दरअसल, ओम प्रकाश को एक भी वोट नहीं मिले थे. सवाल उठ रहे हैं कि क्या ओम प्रकाश ने खुद को भी वोट नहीं किया. तो जवाब यह है ओमप्रकाश का इस वार्ड के वोटर नहीं हैं. सिणधरी नगरपालिका के वार्ड संख्या 3 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला दिखा. हालांकि बाजी कांग्रेस के उम्मीदवार भंवरा राम ने 133 वोट हासिल कर बाजी मारी. वहीं बीजेपी के खेमाराम 93 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे. इस वार्ड में कुल 226 वोट पड़े.

बीजेपी उम्मीदवार को मिले एक वोट

उधर, डीडवाना-कुचामन जिले की परबतसर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 में बीजेपी उम्मीदवार कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला. सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह एक वोट उनका खुद का भी नहीं था. दरअसल, कैलाशचंद इस वार्ड से बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे, लेकिन उनका खुद का वोट वार्ड नंबर 12 में है. यानी जिस वार्ड से उन्होंने चुनाव लड़ा, वहां वह खुद वोटिंग नहीं कर सके. नतीजा आया तो उनके खाते में सिर्फ एक वोट दर्ज था. कैलाशचंद ने बताया कि वार्ड 12 में उनका परिवार रहता है. वहां उनके परिवार के ही 12 वोट हैं, लेकिन उन्हें पार्टी ने वार्ड 13 से प्रत्याशी बनाया था.

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, वार्ड नंबर 13 में कांग्रेस उम्मीदवार हिना खानम ने शानदार जीत दर्ज की. उन्हें 376 वोट मिले. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार राशिद खान को 195 वोट मिले. बीजेपी के कैलाशचंद को सिर्फ एक वोट मिला. चुनाव रिजल्ट सामने आने के बाद यह मामला स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया.

वार्ड नंबर 13 का रिजल्ट
कांग्रेस की हिना खानम: 376 वोट
निर्दलीय राशिद खान: 195 वोट
बीजेपी के कैलाशचंद: 1 वोट

परबतसर नगरपालिका में कांग्रेस को बहुमत

परबतसर नगरपालिका में कुल 25 वार्ड हैं. चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 13 वार्डों में जीत दर्ज की है. इसके साथ ही पार्टी ने नगरपालिका में बहुमत हासिल कर लिया है. बीजेपी के उम्मीदवार 12 वार्डों में जीत दर्ज करने में कामयाब रहे.

परबतसर नगरपालिका का आंकड़ा

कुल वार्ड: 25
कांग्रेस: 13
बीजेपी: 12

राजस्थान में 309 नगर निकायों के लिए हुए चुनाव की सोमवार को मतगणना हुई. अलग-अलग निकायों से कई दिलचस्प और चौंकाने वाले नतीजे सामने आए. लेकिन परबतसर के वार्ड नंबर 13 का यह रिजल्ट खास तौर पर चर्चा में है, क्योंकि यहां बीजेपी उम्मीदवार के खाते में सिर्फ एक वोट आया और वह वोट भी उनका अपना नहीं था.

About the Authorअभिषेक कुमार

अभिषेक कुमार की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एडिटर (सहयोगी संपादक) पद पर कार्यरत हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 14, 2026, 17:55 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj