Rajasthan

Sojat Mehndi Cutting Technology | Sojat Henna Innovation | Rajasthan Mehndi Industry | Smart Henna Cutting Machine | Sojat Mehndi News

Last Updated:December 03, 2025, 08:45 IST

Smart Henna Cutting Machine: सोजत मेहंदी उद्योग अब पारंपरिक मेहनत के बजाय स्मार्ट तकनीक की ओर बढ़ रहा है. नई कटिंग और प्रोसेसिंग मशीनें मेहंदी की गुणवत्ता को बेहतर बनाती हैं और समय की बचत भी करती हैं. इस सिस्टम से किसानों, कामगारों और व्यापारियों को अधिक उत्पादन, कम लागत और तेज़ प्रोसेसिंग का फायदा मिलेगा, जिससे सोजत मेहंदी वैश्विक स्तर पर और अधिक पहचान पाएगी.

पाली. फिल्म अभिनेत्रियों से लेकर बडे-बडे उद्योगपतियों के परिवार की महिलाओ के हाथो की शान बनने वाली सोजत की मेहंदी के उत्पादन में अब और ज्यादा पंख लगने वाले है. कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर ने इसमें मारवाड़ के किसानों को बड़ी सौगात दी है. दरअसल लंबे समय से मेहंदी उत्पादक किसानों के लिए मेहंदी कटाई के लिए मौसमी बदलाव, श्रमिकों की उपलब्धता व बढ़ती हुई मजदूरी दर समस्या बनी हुई है.

इस के समाधान के लिए कृषि विश्वविद्यालय ने तकनीकी नवाचार करते हुए ‘हिना हार्वेस्टर मशीन’ ईजाद की और इसी कड़ी में किसानों को बड़ी राहत देते हुए विश्वविद्यालय के किसान कौशल विकास केंद्र व इंडिया एक्सिम बैंक के सहयोग से सोजत में विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो डॉ वीएस जैतावत ने हिना हार्वेस्टर मशीन को सोजत मेहंदी किसान समिति को हस्तांतरित किया.

किसानो की समस्याओं का किया समाधान कुल गुरु प्रो जैतावत ने कहा कि मेहंदी हार्वेस्टिंग मशीन बनाना स्वप्न पूरा होने जैसा है. विश्व पटल पर सोजत की मेहंदी मशहूर है, ऐसे में इस क्षेत्र के किसानों की समस्याओं का समाधान करना महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि मौसमी बदलाव के चलते नियत समय में मेहंदी कटाई आवश्यक है लेकिन कुशल श्रमिक मिलना, महंगी लागत और नियत समय में कार्य पूरा न होने से पत्तियां खराबा‌ सोजत के किसानों के लिए बड़ी समस्या बनती जा रही थी, जिसका समाधान कृषि विश्वविद्यालय ने किया है. अत्यधिक खुशी है कि इससे किसानों को बचत के साथ बड़ी राहत मिलेगी.

एक दिन में होगी अब 10 से 12 बीघा की कटिंग किसान कौशल विकास केंद्र के प्रभारी डॉ प्रदीप पगारिया ने बताया कि सोजत 90 से 95% मेहंदी उत्पादन के साथ प्रमुख निर्यात केंद्र है. मौसमी बदलावों के चलते फसल तैयार होने के बाद 10 से 12 दिन में मेहंदी की कटाई करना आवश्यक होता है, और उस वक्त एक दिन की लेबर 1200 से 2500 के बीच आती है, ये किसानो की मुख्य समस्या है. यह हिना हार्वेस्टर 1 दिन में 10 से 12 बीघा की कटिंग कर देती है, और इस से प्रति बीघा खर्च 800 से 1000 रुपए आता है. जबकि श्रमिकों से कटाई में प्रति बीघा खर्च 4000 रुपए पड़ता है. जो किसान को अत्यधिक महंगा पड़ रहा है. इस मशीन से समय की भी अत्यधिक बचत होती है. साथ ही पत्तियों की क्वालिटी भी मेंटेन व एक जैसी रहती है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

First Published :

December 03, 2025, 08:45 IST

homerajasthan

मेहंदी उद्योग में क्रांति! स्मार्ट मशीनों से होगी सोजत मेहंदी की कटिंग

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj