IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस में पड़ गई है फूट, टीम के साथ रायपुर नहीं पहुंचे हार्दिक पांड्या

होमखेलक्रिकेट
क्या मुंबई इंडियंस में पड़ गई है फूट, टीम के साथ रायपुर नहीं पहुंचे हार्दिक
Last Updated:May 07, 2026, 08:38 IST
Hardik Pandya IPL 2026: मुंबई इंडियंस के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 कुछ खास नहीं रहा है. हालांकि, पिछले कुछ मैचों में टीम ने दमदार खेल दिखाया लेकिन इसके बावजूद टीम के साथ कुछ ठीक नहीं हो रहा है. इसके अलावा टीम के खिलाड़ियों के बीच आपसी मतभेद की भी खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच ये बात निकलकर सामने आई है कि हार्दिक पांड्या आरसीबी के खिलाफ मैच के लिए टीम के साथ ट्रैवल नहीं किए.
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या रायपुर नहीं आए. रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की टीम जब एयरपोर्ट पर इकट्ठा हुई तो वहां हार्दिक नहीं थे. मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच ये मुकाबला 10 मई को खेला जाएगा. हालांकि, आधिकारिक रूप से ये बात साफ नहीं हुई है कि हार्दिक बाद में टीम के साथ जुड़ेंगे या फिर नहीं, क्योंकि वे लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले थे.
बता दें कि हार्दिक पांड्या को लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले पीठ में जकड़न की शिकायत थी. ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार खेल दिखाते हुए लखनऊ को हराया था. इस जीत के साथ मुंबई ने प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को भी बरकरार रखा है.
पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर है मुंबई इंडियंस
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है. इस सीजन टीम अबतक कुल 10 मैच खेली है, जिसमें उसे सिर्फ 3 में जीत मिली है. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर खड़ी है. टीम को अभी लीग स्टेज में चार मैच और खेलने हैं. ऐसे में अगर मुंबई यहां से अपने सभी मैच जीत लेती है तो 14 अंक के साथ प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रख सकती है, लेकिन उसके लिए टीम को अपने रनरेट में सुधार करना होगा.
रोहित शर्मा की वापसी से मिली है मजबूती
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल में अपनी दमदार वापसी के लिए जानी जाती है. हालांकि, टीम अभी जिस स्थिति में है वहां से उसका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल लग रहा है, लेकिन दिग्गज रोहित शर्मा के फॉर्म में लौटने से एक अच्छा संकेत जरूर मिला है. रोहित शर्मा ने लखनऊ के खिलाफ मैच में दमदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा रायन रिकल्टन भी लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं.
About the AuthorJitendra Kumar
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
New Delhi,Delhi



