National

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल पूरे, सेना ने दिखाई सर्जिकल स्ट्राइक की झलक

Operation Sindoor Anniversary Live: कई सैन्य अभियान सिर्फ ऑपरेशन नहीं होते वे देश की सामूहिक याद और संकल्प का हिस्सा बन जाते हैं. ऑपरेशन सिंदूर भी ऐसा ही एक नाम है जिसने पिछले साल भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति को नई धार दी थी. अब इस ऑपरेशन के एक साल पूरे होने पर भारतीय सेना ने एक खास वीडियो जारी किया है. इस वीडियो ने एक बार फिर उस रात की याद ताजा कर दी जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था. यह वीडियो सिर्फ सैन्य कार्रवाई की झलक नहीं दिखाता, बल्कि उस संदेश को भी दोहराता है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ ‘नो टॉलरेंस’ की नीति पर आगे बढ़ रहा है. वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान भी शामिल किया गया है, इसमें उन्होंने कहा था कि भारत आतंकियों और उनके समर्थकों को पहचान कर सजा देगा. सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भारत की सैन्य ताकत और रणनीतिक क्षमता का प्रतीक बता रहे हैं.

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत 7 मई 2025 की रात ठीक 1:05 बजे हुई थी. यह वही समय था, जब भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर हमला बोला था. यह कार्रवाई 22 अप्रैल 2025 को हुए पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई थी, जिसमें 26 भारतीय नागरिकों की मौत हुई थी. भारतीय सेना के मुताबिक सिर्फ 25 मिनट के भीतर आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया और 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया गया. इस ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजाहिदीन के कैंप्स को निशाना बनाया गया था.

सेना ने वीडियो में याद दिलाया ‘राष्ट्रीय संकल्प’

दुनिया ने भी माना ऑपरेशन सिंदूर का दम

डिफेंस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर भारत के सबसे सटीक और सफल सैन्य अभियानों में गिना जाता है. दुनिया भर के सैन्य विश्लेषकों ने इसकी प्लानिंग और एक्जीक्यूशन की तारीफ की थी. भारतीय सेना का कहना है कि आतंक और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकते और देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा.

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर जयपुर में ज्वाइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस

ऑपरेशन सिंदूर एनिवर्सरी लाइव: ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ के मौके पर आज जयपुर में ज्वाइंट कमांडर्स कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे. सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहेंगे. यह आयोजन जयपुर के सप्त शक्ति ऑडीटोरियम में होगा, जहां ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की जाएगी.

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर के 1 साल बाद फिर सक्रिय हुए आतंकी ढांचे

ऑपरेशन सिंदूर एनिवर्सरी लाइव: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की कार्रवाई में तबाह किए गए आतंकी ठिकानों को पाकिस्तान एक बार फिर खड़ा करने में जुट गया है. ताजा सैटेलाइट तस्वीरों और खुफिया इनपुट के मुताबिक, बहावलपुर स्थित जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय जामिया सुब्हान अल्लाह कॉम्प्लेक्स में दोबारा निर्माण कार्य शुरू हो गया है. न्यूज18 इंडिया को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में दावा किया गया है कि इस पुनर्निर्माण में पाकिस्तान सेना और ISI की सक्रिय भूमिका है, जो इन आतंकी ढांचों को फंडिंग और सुरक्षा दोनों उपलब्ध करा रही हैं. बताया जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की कार्रवाई से इस ठिकाने को भारी नुकसान पहुंचा था.

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार पाकिस्तान अब अपनी रणनीति भी बदल रहा है. बड़े और आसानी से पहचान में आने वाले आतंकी कैंपों की जगह अब घने जंगलों और दुर्गम इलाकों में छोटे और हाई-टेक ‘मिनी टेरर कैंप’ तैयार किए जा रहे हैं, ताकि सैटेलाइट और ड्रोन निगरानी से बचा जा सके. बहावलपुर के अलावा पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद, मुरिदके और कोटली इलाके में भी बंकर, लॉन्च पैड और आतंकी ढांचे फिर से सक्रिय किए जाने की जानकारी सामने आई है. वहीं कुछ ट्रेनिंग कैंपों को अफगानिस्तान सीमा से सटे खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र में शिफ्ट किए जाने की भी खबर है, ताकि भारतीय कार्रवाई से बचाव किया जा सके.

 

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म का टीजर जारी

ऑपरेशन सिंदूर एनिवर्सरी लाइव: रक्षा मंत्रालय ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक विशेष फिल्म का टीजर जारी किया है. मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ‘जब पूरा देश #OperationSindoor की पहली वर्षगांठ मना रहा है, तब आइए राष्ट्र की संप्रभुता, एकता और अखंडता की रक्षा के अपने मजबूत संकल्प को फिर दोहराएं.’ रक्षा मंत्रालय की इस पहल को ऑपरेशन की याद और सैनिकों के साहस को सम्मान देने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

As a grateful nation commemorates the first anniversary of #OperationSindoor, let’s renew our firm resolve to safeguarding the nation’s sovereignty, unity and integrity.

Watch the teaser of a special movie on Op Sindoor. 🫡 🇮🇳

Full movie, dropping soon!@rajnathsinghpic.twitter.com/RTgZ7uoRtL

— Ministry of Defence, Government of India (@SpokespersonMoD) May 6, 2026

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर की बरसी से पहले जम्मू में सुरक्षा कड़ी

ऑपरेशन सिंदूर एनिवर्सरी लाइव: ऑपरेशन सिंदूर की बरसी से पहले जम्मू में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है. अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था मजबूत रखने के लिए कई जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं. भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में शुरू किया था. पहलगाम हमले में 26 लोगों की जान गई थी. इस दौरान बड़े आतंकी संगठनों से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया गया था. अब सीमा से जुड़े इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया जा रहा है.

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर राजनाथ सिंह का सलाम

ऑपरेशन सिंदूर एनिवर्सरी लाइव: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया. उन्होंने कहा कि सेना के जवानों का साहस और समर्पण लगातार देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है. राजनाथ सिंह ने X पर अपने पोस्ट में कहा ऑपरेशन के दौरान सेना की कार्रवाई ने बेजोड़ सटीकता, तीनों सेनाओं के बीच शानदार तालमेल और गहरी समन्वय क्षमता का प्रदर्शन किया, जिसने आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक स्थापित किया.

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प और तैयारी का मजबूत प्रतीक बनकर उभरा है, जिसने दिखाया कि भारतीय सशस्त्र बल जरूरत पड़ने पर निर्णायक कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार हैं. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि यह अभियान भारत के आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार बढ़ते कदमों का प्रमाण है, जिसने देश की सैन्य क्षमता को मजबूत करने के साथ उसकी क्षमता भी बढ़ाया है.

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर एनिवर्सरी पर CM योगी का संदेश

ऑपरेशन सिंदूर एनिवर्सरी लाइव: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर देशवासियों को बधाई देते हुए भारतीय सेना के जवानों का अभिनंदन किया. उन्होंने कहा कि 145 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, अदम्य इच्छाशक्ति, सशस्त्र सेनाओं के असाधारण पराक्रम और भारत की स्पष्ट नीति की गौरवशाली अभिव्यक्ति ऑपरेशन सिंदूर है. CM योगी ने इसे नए भारत के आत्मविश्वास, साहस और निर्णायक नेतृत्व का प्रतीक बताते हुए कहा कि इस अभियान ने दुनिया को साफ संदेश दिया है कि भारत अपनी सुरक्षा, संप्रभुता और सम्मान से कोई समझौता नहीं करता. उन्होंने कहा कि वीर जवानों का शौर्य, त्याग और तप ही भारत की अजेय शक्ति है और राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा. सीएम योगी ने ऑपरेशन सिंदूर को केवल इतिहास नहीं, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा भी बताया.

Operation Sindoor Anniversary Live: ऑपरेशन सिंदूर की बरसी पर सेना का संदेश

Operation Sindoor Anniversary Live: भारतीय सेना ने जारी किए गए वीडियो में आतंकवाद के खिलाफ देश के ‘राष्ट्रीय संकल्प’ को याद दिलाया. वीडियो की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान से होती है, जिसमें उन्होंने आतंक के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया था. इसमें पहलगाम आतंकी हमले की तस्वीरों के साथ उन 9 आतंकी ठिकानों का भी जिक्र किया गया, जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान निशाना बनाया गया था. वहीं भारतीय वायुसेना ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘India forgives nothing.’ खास बात यह रही कि यह वीडियो उसी समय जारी किया गया, जिस वक्त पिछले साल ऑपरेशन लॉन्च किया गया था.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj