Rajasthan
नाइट क्लब की काली रात: युवती से छेड़छाड़, पति का तोड़ा पैर

Jaipur Night Club Case: जयपुर के अशोक नगर थाना क्षेत्र स्थित एक नाइट क्लब में युवती से छेड़छाड़ और पति से मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़िता ने क्लब ओनर और बाउंसरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विरोध करने पर युवक की सरियों से पिटाई की गई, जिससे उसका पैर टूट गया. पीड़ित एसएमएस अस्पताल में भर्ती है.



