Entertainment

Drishyam 3 Box Office Day 1: ‘दृश्यम 3’ की हुंकार से थर्राया बॉक्स ऑफिस, ‘पठान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड ध्वस्त, बनी बॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी मूवी

Last Updated:October 02, 2026, 23:28 IST

अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इस बात का सबूत बॉक्स ऑफिस पर साफ नजर आ रहा है. एडवांस बुकिंग के दम पर फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्डतोड़ शुरुआत की है. अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉलीवुड की इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही इसने ‘पठान’, ‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ की तीसरी फिल्म थिएटर्स में दस्तक दे चुकी है. यह मूवी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ के नाम से 2 अक्टूबर को रिलीज हुई और पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में जबरदस्त धमाका कर दिया है. एडवांस बुकिंग के दौरान ही टिकट खिड़की पर तहलका मचाने वाली इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से शानदार रिव्यूज मिले हैं. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर ‘एनिमल’ और ‘पठान’ समेत कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ डाला है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

अजय देवगन की सस्पेंस से भरपूर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत हुई है. 27 सितंबर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने रिलीज से पहले 27 करोड़ की कमाई कर ली थी, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग एडवांस बुकिंग है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

रिलीज के दिन तक फिल्म का कुल एडवांस कलेक्शन 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया था. रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 3’ के 13 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके थे, जिसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर एक भारी-भरकम कमाई का रास्ता साफ कर दिया. खास बात है कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हुई है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

Add as Preferred Source on Google

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को रात 10.30 बजे तक फिल्म ने भारत में 66.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इससे पहले अजय देवगन की किसी भी फिल्म को इतनी बड़ी ओपनिंग नहीं मिली है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

‘दृश्यम 3’ इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है. यह इस साल रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में ‘धुरंधर द रिवेंज’ के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म बन गई है. वहीं अगर बॉलीवुड के पूरे इतिहास की बात करें, तो यह ‘धुरंधर 2’ और ‘जवान’ के बाद तीसरी सबसे बड़ी ओपनर के रूप में अपना नाम दर्ज करा चुकी है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

पहले दिन की कमाई के दम पर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. अजय देवगन की फिल्म ने शाहरुख खान की ‘पठान’ (57 करोड़) के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया है. वहीं, ‘बॉर्डर 2’ (30 करोड़) और ‘मिर्जापुर द मूवी’ (25 करोड़), ‘धुरंधर’ (30 करोड़) और ‘एनिमल’ (63 करोड़) जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड भी टूट चुका है. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

इतना ही नहीं, ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने सलमान खान की ‘सुल्तान’ (36 करोड़) जैसी ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म के पहले दिन के आंकड़े को भी पछाड़ दिया है. ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस सुपरहिट फ्रैंचाइजी का आखिरी चैप्टर है. इसका पिछला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रहा. (फोटो साभार: Instagram@starstudio18)

इस फिल्म में अजय देवगन ने एक बार फिर अपने आइकॉनिक विजय सलगांवकर के किरदार को निभाया है. उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत जैसे सितारे भी अपने पुराने किरदारों में नजर आते हैं. इस बार स्टारकास्ट में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला जैसे दमदार सितारों की एंट्री हुई है. अभिषेक पाठक ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया है. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 02, 2026, 23:28 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj