भरतपुर सौंदर्यीकरण: एमएसजे कॉलेज ग्राउंड पेंटिंग्स

Last Updated:January 09, 2026, 09:11 IST
Bharatpur MSJ College Wall Art BDA: भरतपुर विकास प्राधिकरण ने एमएसजे कॉलेज ग्राउंड की दीवारों पर महान प्रतिभाओं की पेंटिंग्स बनवाकर शहर का सौंदर्यीकरण किया है. यह पहल युवाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी है.
ख़बरें फटाफट
भरतपुर: भरतपुर शहर को एक नई और आकर्षक पहचान देने की दिशा में भरतपुर विकास प्राधिकरण (बीडीए) द्वारा लगातार सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं. इसी क्रम में शहर के प्रमुख एमएसजे कॉलेज ग्राउंड की दीवारों को कलात्मक और आकर्षक पेंटिंग्स से सजाया जा रहा है. यह पहल न केवल शहर की सुंदरता बढ़ा रही है. बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी इसे अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस सौंदर्यीकरण कार्य ने भरतपुर की छवि को एक नया आयाम दिया है.
एमएसजे कॉलेज ग्राउंड की दीवारों पर देश का नाम रोशन करने वाली श्रेष्ठ प्रतिभाओं और महान व्यक्तित्वों की तस्वीरें उकेरी जा रही हैं. इन पेंटिंग्स में खेल, कला, संस्कृति, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले प्रेरणादायी चेहरों को स्थान दिया गया है. दीवारों पर उभरी ये कलाकृतियां युवाओं को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित कर रही हैं. बीडीए द्वारा कराए जा रहे इस कार्य में स्थानीय कलाकारों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से साधारण दीवारों को जीवंत कैनवास में बदल दिया है.
खुली कला दीर्घा जैसा नजारा
रंगों के सुंदर संयोजन और भावपूर्ण चित्रण से पूरा क्षेत्र अब एक खुली कला दीर्घा जैसा नजर आने लगा है. इससे न केवल क्षेत्र की खूबसूरती में इजाफा हुआ है. बल्कि स्वच्छ और सुंदर शहर की अवधारणा को भी मजबूती मिली है. शहरवासियों का कहना है कि पहले यह दीवारें उपेक्षित अवस्था में थीं. लेकिन अब इन पर बनी पेंटिंग्स लोगों का ध्यान स्वतः ही अपनी ओर खींच लेती हैं. सुबह और शाम के समय यहां टहलने आने वाले लोग इन चित्रों के साथ तस्वीरें भी खिंचवा रहे हैं.
पर्यटन और सकारात्मक ऊर्जा का संचार
बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह कार्य आकर्षण का केंद्र बन रहा है. एमएसजे कॉलेज ग्राउंड की दीवारों पर बनी पेंटिंग्स भरतपुर की एक सकारात्मक और प्रगतिशील पहचान को दर्शा रही हैं. पर्यटन की दृष्टि से भी यह पहल काफी लाभकारी साबित हो सकती है. बीडीए का यह कार्य न सिर्फ शहर को सुंदर बना रहा है. बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी कर रहा है. साधारण दीवारों पर उकेरी गई यह कला अब भरतपुर की सांस्कृतिक पहचान बन चुकी है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Bharatpur,Bharatpur,Rajasthan
First Published :
January 09, 2026, 09:11 IST
homerajasthan
बीडीए की अनूठी पहल: इन दीवारों पर ऐसा क्या बना कि भरतपुर की पहचान ही बदल गई?



