Sports

Vaibhav Suryavanshi Video: सुनो दोगे तो बोले …1 फोटो खिंचवाने के 100 रुपये लेते हैं वैभव सूर्यवंशी, सबके सामने मांगे पैसे

होमखेलक्रिकेट

नो दोगे तो बोले …1 फोटो खिंचवाने के 100 रुपये लेते हैं वैभव सूर्यवंशी

Last Updated:April 27, 2026, 13:28 IST

इंडियन प्रीमियर लीग में गेंदबाजों की धज्जी उड़ाने वाले राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उनको बच्चों के साथ फोटो खिंचवाने को लेकर पैसों की बात करते हुए देखा गया. उन्होंने खुलकर कहा मैं एक फोटो के 100 रुपये लेता हूं. नो दोगे तो बोले ...1 फोटो खिंचवाने के 100 रुपये लेते हैं वैभव सूर्यवंशीZoomवैभव सूर्यवंशी ने अपने नन्हे फैन से किया मजाक, मांगे पैसे

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में डेब्यू करने के लिए चयनकर्ताओं के दरवाजे को तोड़ने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचा रखा है. पिछले साल महज 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से डेब्यू करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. अब उन्होंने टीम इंडिया में दावेदारी पेश कर दी है. पूरी दुनिया में वैभव इतने ज्यादा पॉपुलर हो चुके हैं कि हर तरफ उनकी बातें हो रही है. 15 साल के इस अजूबा बल्लेबाज के साथ हर कोई फोटो खिंचवाना चाहता है. ऐसे में एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें वो बच्चों से 100 रुपये की मांग करते दिख रहे हैं.

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ महज 36 बॉल पर सेंचुरी ठोक वैभव सूर्यवंशी ने गेंदबाजों के रातों की नींद उड़ा दी. उन्होंने पिछले सीजन में 35 गेंद पर शतक जमाया था और ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने. अब उन्होंने सबसे तेज आईपीएल शतक जमाने के मामले में टॉप तीन में जगह बनाई है. पहले नंबर पर क्रिस गेल हैं और अगले दो स्थान पर वैभव का नाम है. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है. राजस्थान रॉयल्स का ये ओपनर जहां जाता है लोग फोटो खिंचवाने के लिए लाइन लगा देते हैं. बच्चों में भी वैभव सूर्यवंशी काफी पॉपुलर हो चुके हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj