Entertainment

देसी कहानियों का दुनियाभर में चला जादू, एमी के मंच पर चमके ये 5 इंडियन सीरीज, ओटीटी पर बिल्कुल भी न करें मिस

Last Updated:April 27, 2026, 13:07 IST

भारतीय कहानियों ने अब सरहदों को पार कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना ली है। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की बदौलत हमारे देश के बेहतरीन किरदारों और सस्पेंस से भरपूर कहानियों को दुनिया भर के दर्शकों ने सराहा है. ‘दिल्ली क्राइम’ जैसी सीरीज की ऐतिहासिक जीत से लेकर एमी नॉमिनेशन तक, भारतीय ओटीटी शोज ने अपनी धाक जमाई है. ये सिर्फ शो नहीं, बल्कि एक विजन हैं, जिन्होंने विदेशी मंचों पर भारत का मान बढ़ाया है. अगर आप भी बेहतरीन सिनेमा के शौकीन हैं, तो इन मास्टरपीस सीरीज को अपनी लिस्ट से बिल्कुल मिस न करें.

नई दिल्ली. भारत में ओटीटी ने देसी कहानियों को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दी है. ‘दिल्ली क्राइम’ जैसे रोंगटे खड़े कर देने वाले क्राइम ड्रामा से लेकर ‘द नाइट मैनेजर’ तक, भारतीय कंटेंट ने भाषा की सीमाओं को पार कर ग्लोबल ऑडियंस का दिल जीता है. इन शोज को न केवल करोड़ों व्यूज मिले, बल्कि इंटरनेशनल एमी जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में भी भारत का डंका बजाया. आज हम आपको ऐसी पांच बेहतरीन सीरीज के बारे में बताते हैं, जिन्होंने अपनी दमदार कहानी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया.

दिल्ली क्राइम: नेटफ्लिक्स की ‘दिल्ली क्राइम’ इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2020 में बेस्ट ड्रामा सीरीज जीतने वाली पहली भारतीय सीरीज बनी. गोल्डन कारवां, इवानहो प्रोडक्शंस, फिल्म कारवां और पुअर मैन्स प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित एक हाई-प्रोफाइल केस पर आधारित सीरीज में शेफाली शाह ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को जीता. इस सीरीज ने साबित कर दिया कि भारतीय कहानियां असरदार होने के साथ-साथ ग्लोबल लेवल पर भी जुड़ाव पैदा कर सकती हैं. (फोटो साभार: IMDb)

द नाइट मैनेजर: यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है. इसने इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2024 में नॉमिनेशन हासिल किया. आदित्य रॉय कपूर, शोभिता धुलिपाला और अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ इस सीरीज ने ग्लोबल फॉर्मेट को हाई-क्वालिटी और स्टाइलिश प्रोडक्शन में ढालने की भारत की काबिलियत को दिखाया. (फोटो साभार: IMDb)

Add as Preferred Source on Google

मेड इन हेवन: मॉडर्न रिश्तों और समाज की उम्मीदों को यह सीरीज बारीकी से दिखाती है. प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज को एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. साल 2018 में इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में इसे बेस्ट ड्रामा सीरीज के लिए नॉमिनेशन मिला. जोया अख्तर और रीमा कागती द्वारा बनाई गई इस सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया. (फोटो साभार: IMDb)

सेक्रेड गेम्स: यह नेटफ्लिक्स की सबसे देखी जाने वाली सीरीज की लिस्ट में शुमार है. वेब शो ने 2019 के इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स में नॉमिनेशन पाया था. सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेहतरीन परफॉर्मेंस वाली इस सीरीज ने भारतीय वेब कंटेंट में एक दमदार और सिनेमाई अंदाज पेश किया. (फोटो साभार: IMDb)

आर्या: सुष्मिता सेन की यह सीरीज इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2021 में नॉमिनेशन हासिल कर चुकी है. खास बात है कि इस सीरीज ने एक्ट्रेस की दमदार वापसी कराई है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. इस वेब शो के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं. इसमें सुष्मिता सेन ने लीड रोल निभाया है और उनके इंटेंस अवतार को खूब पसंद किया गया. (फोटो साभार: IMDb)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

April 27, 2026, 13:07 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj