Rajasthan

11 KM. की नई रेल लाइन से जोधपुर-अहमदाबाद और दिल्ली- जयपुर का सफर होगा आसान

Last Updated:December 15, 2025, 20:56 IST

11 किमी. की नई रेल लाइन से जोधपुर-अहमदाबाद और दिल्ली- जयपुर का सफर आसान होगा. राजस्थान में रेल संपर्क को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है.11 KM. की नई रेल लाइन से जोधपुर-अहमदाबाद और दिल्ली- जयपुर का सफर होगा आसाननई रेल लाइन के सर्वे को मंजूरी.

नई दिल्‍ली. 11 किमी. की नई रेल लाइन से जोधपुर-अहमदाबाद और दिल्ली- जयपुर का सफर आसान होगा. राजस्थान में रेल संपर्क को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए  बालोतरा से पचपदरा तक 11 किलोमीटर नई रेल लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) को मंजूरी दे दी है.इस सर्वे काम के लिए 33 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. यह प्रस्तावित नई रेल लाइन पचपदरा को बालोतरा, बाड़मेर और आसपास के क्षेत्रों से जोड़ेगी, जिससे इन इलाकों का सीधा जुड़ाव जोधपुर, अहमदाबाद, दिल्ली और जयपुर जैसे प्रमुख शहरों में आना जाना आसान होगा.

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह नई रेल लाइन न केवल क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास करेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोज़गार और व्यापार के अधिक अवसर भी प्रदान करेगी. बालोतरा–पचपदरा रूट से पचपदरा स्थित रिफाइनरी तक रेल मार्ग से पहुंच और अधिक सुलभ होगी. रिफाइनरी से जुड़े कच्चे माल और तैयार उत्पादों के परिवहन के लिए यह लाइन बेहद उपयोगी साबित होगी, जिससे औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

इसके अलावा यह रेल लाइन कृषि, व्यापार और स्थानीय उद्योगों के लिए भी नए परिवहन विकल्प खोलेगी. छोटे कारोबारियों और किसानों को अपने उत्पादों को दूसरे क्षेत्रों में भेजने में आसानी होगी. रेल संपर्क से क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है, क्योंकि रेल यात्रा सस्ती और बेहतर होने के कारण इन इलाकों तक पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी.

फाइनल लोकेशन सर्वे पूरा होने के बाद रेलवे द्वारा आगे की प्रक्रिया शुरू करेगी. उसके आधार पर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी. उसके बाद यह परियोजना रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के लिए भेजी जाएगी. यह प्रस्तावित 11 किलोमीटर की नई रेल लाइन राजस्थान के लोगों के लिए विकास का नया मार्ग खोलेगी. इसके बन जाने से न सिर्फ जोधपुर–अहमदाबाद और दिल्ली–जयपुर की यात्रा आसान होगी, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी. स्‍थानीय लोगों की लंबे समय से यह मांग थी, जो अब पूरी होने की उम्‍मीद है.

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

December 15, 2025, 20:56 IST

homebusiness

11 KM. की नई रेल लाइन से जोधपुर-अहमदाबाद और दिल्ली- जयपुर का सफर होगा आसान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj