Sports

Abhishek sharma all round performance: 9 गेंद पर कूट दिए 34 रन, फिर गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए, अभिषेक शर्मा ने टीम को दिलाई तीसरी जीत

Last Updated:December 04, 2025, 22:41 IST

Abhishek sharma all round performance: अभिषेक शर्मा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से पंजाब को तीसरी जीत दिलाई. उन्होंने पहले 377.77 के स्ट्राइक रेट से रन कूटे. उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में धमाल मचाया. अभिषेक की कप्तानी में पंजाब की टीम ने पुड्डुचेरी को 54 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के 5 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.9 गेंद पर कूट दिए 34 रन, फिर गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए, अभिषेक ने दिलाई जीतअभिषेक शर्मा ने 9 गेंदों पर 34 रन बनाने के साथ साथ 3 विकेट भी चटकाए.

नई दिल्ली. अभिषेक शर्मा ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के बूते पंजाब टीम को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तीसरी जीत दिलाई.अभिषेक ने पुड्डुचेरी के खिलाफ मुकाबले में पहले बल्ले से कहर बरपाया. उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाते हुए विपक्षी टीम के तीन बल्लेबाजों को आउट कर अपनी टीम को 54 रन से जीत दिलाई. अभिषेक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलने के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशल मैचों की सीरीज में उतरेंगे. इस सीरीज से पहले अभिषेक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. वह मौजूदा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 32 गेंदों पर शतक जड़कर पहले ही सुर्खियां बटोर चुके हैं.

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) की कप्तानी वाली पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए. अभिषेक ने महज 9 गेंदों पर 34 रन ठोक डाले जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 377.77 का रहा. पंजाब ने 38 के स्कोर पर अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे. लेकिन तब तक अभिषेक अपना काम कर चुके थे. अभिषेक का काम था टीम के लिए तेज शरुआत करना और उन्होंने ठीक वैसा ही किया.पंजाब ने शुरुआती 15 गेंदों पर 38 रन बटोरे लिए थे.

अभिषेक शर्मा ने 9 गेंदों पर 34 रन बनाने के साथ साथ 3 विकेट भी चटकाए.

अभिषेक ने 4 ओवर में 3 विकेट चटकाएबल्लेबाजी में कमाल करने के बाद अभिषेक शर्मा ने अपनी ऑफ स्पिन गेंदबाजी से जलवा बिखेरा. उन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिए जिसमें आदित्य गढ़वाल, कप्तान अमन खान और जसवंत श्रीराम के विकेट शामिल थे.उन्होंने पुड्चेरी की पारी की चौथे ओवर मे ही पहला विकेट ले लिया था. अभिषेक ने अपने तीसरे ओवर में दूसरा विकेट लिया वहीं टीम के लिए पांचवां ओवर करने आए इस खिलाड़ी ने इस ओवर में विपक्षी टीम के कप्तान को पवेलियन भेजा.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में अभिषेक ने अच्छे प्रदर्शन की उम्मीदपंजाब की ओर से रखे गए 193 रन के लक्ष्य के सामने पुड्डुचेरी की टीम 138 रन पर सिमट गई. उसके लिए सिदक सिंह ने 61 रन की पारी खेली.पंजाब की पांच मैचों में से यह तीसरी जीत है. वो दो मैच हार चुका है. पंजाब की टीम एलीट ग्रुप सी मैच में बंगाल के बाद दूसरे नंबर पर है. अभिषेक पिछले दो साल से घरेलू और टीम इंडिया के लिए टी20 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उनसे बहुत उम्मीदें हैं.

About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 04, 2025, 22:41 IST

homecricket

9 गेंद पर कूट दिए 34 रन, फिर गेंदबाजी में 3 विकेट चटकाए, अभिषेक ने दिलाई जीत

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj