Sports

AUS vs BAN: 22 गेंद में मिचेल स्टार्क ने किया धुआं-धुआं, डेल स्टेन को पीछे छोड़ बना दिया महारिकॉर्ड

होमखेलक्रिकेट

22 गेंद में स्टार्क ने किया धुआं-धुआं, स्टेन को पीछे छोड़ बना दिया महारिकॉर्ड

Last Updated:August 22, 2026, 08:27 IST

AUS vs BAN, 2nd Test: बांग्लादेश के खिलाफ मेकाय में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन मिचेल स्टार्क ने कमाल कर दिया. स्टार्क ने नई गेंद से बांग्लादेश के 5 बल्लेबाज को सिर्फ 12 रन के स्कोर पर चलता कर दिया. इसके साथ ही स्टार्क ने टेस्ट विकेट के मामले में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को पीछे छोड़ दिया है.22 गेंद में स्टार्क ने किया धुआं-धुआं, स्टेन को पीछे छोड़ बना दिया महारिकॉर्डZoomविकेट के मामले में डेल स्टेन से आगे निकले मिचेल स्टार्क

नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से कहर बरपा दिया. मेकाय में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्टार्क ने अपने स्पेल के पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट निकाला. इसके बाद स्टार्क ने सिर्फ 22 गेंद के भीतर बांग्लादेश की आधी टीम को पवेलियन वापस भेज दिया. इस दमदार गेंदबाजी के साथ ही स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के दिग्गज डेल स्टेन को भी पीछे छोड़ दिया.

बांग्लादेश के खिलाफ मेकाय टेस्ट में पंजा खोलने के साथ ही मिचेल स्टार्क के नाम टेस्ट में 440 विकेट हो गए हैं. इस मामले में उन्होंने पूर्व साउथ अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़ने का काम किया है. टेस्ट क्रिकेट में डेल स्टेन के नाम 93 टेस्ट मैचों में 439 विकेट हैं. इसके अलावा स्टार्क टेस्ट में 5वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेदबाद भी बने हैं. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्ग्रा के बाद वह दूसरे पेसर हैं, जिनके नाम सबसे ज्यादा विकेट हो गए हैं. मैक्ग्रा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 124 टेस्ट में 563 विकेट लिए हैं.

स्टार्क की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश 64 रनों पर सिमटी

मिचेल स्टार्क की घातक गेंदबाजी से मेकाय टेस्ट की पहली पारी सिर्फ रनों पर सिमट गई. स्टार्क ने पारी में 10 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 12 रन देकर 6 विकेट लिए. स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान कमिंस ने भी घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. पारी में कमिंस के नाम कुल 3 विकेट रहे, जबकि जोस हेजलवुड के खाते में एक विकेट आया.

About the AuthorJitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

August 22, 2026, 08:27 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj