Rajasthan

कोटपूतली में निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई, मोटर वाहन निरीक्षक रविंद्र सिंह भाटी सस्पेंड, 164 कार्मिकों को नोटिस

Last Updated:November 01, 2026, 08:49 IST

Kotputli: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में निर्वाचन कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामलों पर प्रशासन ने कड़ा एक्शन लिया है. जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने वाहन अधिग्रहण के निर्देशों की पालना न करने और प्रभारी अधिकारी से अनुचित व्यवहार करने पर मोटर वाहन निरीक्षक रविंद्र सिंह भाटी को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा, निर्वाचन कार्य से बिना अनुमति गायब रहने वाले 164 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

ख़बरें फटाफट

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर मोटर वाहन निरीक्षक रविंद्र सिंह भाटी सस्पेंडZoomKotputli Election Action: लापरवाही पर एमवीआई रविंद्र सिंह भाटी सस्पेंड, 164 को नोटिस

Kotputli: कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आगामी चुनावों और निर्वाचन कार्यों के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कोताही बरतने वाले कार्मिकों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता द्वारा निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही और आदेशों की अवहेलना करने के मामले में मोटर वाहन निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है, साथ ही बिना अनुमति अनुपस्थित रहने वाले 164 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहरोड़ में परिवहन निरीक्षक (मोटर वाहन निरीक्षक) के पद पर पदस्थापित रविंद्र सिंह भाटी को निर्वाचन कार्य के तहत वाहनों के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए थे. आरोप है कि निरीक्षक भाटी ने न केवल इन निर्देशों की पालना करने से साफ मना कर दिया, बल्कि इस दौरान प्रभारी अधिकारी के साथ अनुचित और असहयोगात्मक व्यवहार भी किया. प्रशासनिक कार्यों में इस तरह की अनुशासनहीनता और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से रविंद्र सिंह भाटी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं.

164 कार्मिकों को थमाया गया कारण बताओ नोटिस

इसके साथ ही, निर्वाचन प्रक्रिया से बिना किसी पूर्व अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले अन्य लापरवाह कार्मिकों पर भी गाज गिरी है. प्रशासन ने विभिन्न विभागों के ऐसे 164 कार्मिकों को चिह्नित कर उन्हें कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) थमाया है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore (born July 25, 1994) is a multimedia journalist and digital content specialist currently working with Rajasthan. I have over 8 years of experience in digital media, where I specialize in cr…

और पढ़ेंLocation :

Kotputli,Jaipur,Rajasthan

First Published :

November 01, 2026, 08:49 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj