Entertainment

Anupama Written Update: अनुपमा पर मथेला का जानलेवा हमला, गरबा के बीच चली गोली, क्या राही-प्रेम बचा पाएंगे जान?

Last Updated:November 01, 2026, 08:32 IST

Anupamaa Upcoming Twist: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में गरबा सेलिब्रेशन के बीच बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. मथेला के गोली चलाते ही शाह परिवार में हड़कंप मच जाएगा. प्रेम के साथ अनुपमा उसके पीछे दौड़ती नजर आएगी. अब सवाल है कि क्या मथेला की गोली अनुपमा को अपना निशाना बना पाएगी या वह एक बार फिर इस मुसीबत से बच निकलेगी?अनुपमा पर मथेला का जानलेवा हमला, गरबा के बीच चली गोली, क्या होगा इसका अंजाम?Zoomअनुपम को लगी गोली? (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में शाह परिवार के बीच गरबा की तैयारियां शुरू होंगी. इस दौरान घर मे कई रिश्तों के बीच प्यार और तकरार दोनों देखने को मिलेंगे. एक तरफ राही और प्रेम अपने आने वाले बच्चे को लेकर बातें करेंगे, तो दूसरी तरफ माही और लीला के बीच RV को लेकर बहस होगी. वहीं, गरबा के दौरान अनुपमा की जान पर भी खतरा मंडराता नजर आएगा.

एपिसोड की शुरुआत में राही प्रेम से पूछती है कि वह उसे इस तरह क्यों देख रहा है. प्रेम उसकी तारीफ करते हुए कहता है कि कोई भी चांद को देखकर उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं सकता. राही उसे ज्यादा तारीफ करने से मना करती है. इसके बाद दोनों गरबा के लिए कपड़े चुनते हैं.

राही और प्रेम के बीच दिखेगा प्यार

राही प्रेम से कहती है कि बच्चे की जिम्मेदारी के साथ उन्हें अपने सपनों पर भी ध्यान देना होगा. दोनों को एक-दूसरे का साथ देना चाहिए. प्रेम उसे भरोसा दिलाता है कि उसने बच्चे को लेकर सब कुछ सोच लिया है. वह मन में सोचता  है कि प्रेग्नेंसी के दौरान राही कितनी प्यारी लगेगी. अनुपमा के घर पर परुल और रत्ना आती हैं. इस दौरान अनुपमा रत्ना के नवजात बच्चे को देखकर खुश होती है. रत्ना बताती है कि राही ने उसे बहुत अच्छे से गाइड किया और बच्चे के जन्म के समय भी उसका साथ दिया. अनुपमा राही की तारीफ करती है. वह उसे आशीर्वाद देते हुए कहती है कि अगली नवरात्रि तक वह भी मां बन जाएगी. रत्ना राही को अपने घर आने का न्योता भी देती है. दूसरी तरफ शाह परिवार गरबा की तैयारी करता है. लीला और वसुंधरा के बीच माही को लेकर बात होती है. माही लीला से पूछती है कि क्या उसे डर है कि वह RV के साथ डांस करेगी. लीला के हां कहने पर माही कहती है कि उसका डर सच होने वाला है.

RV को देखकर भड़केगी पाखी

शाह परिवार पूजा करता है. तभी RV वहां पहुंचकर सभी को सरप्राइज देता है. उसे देखकर पाखी नाराज हो जाती है, क्योंकि वह माही को RV के साथ देखती है. वहीं, इशानी और बांकू साथ मे आरती करते हैं. आरती के बाद दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिताते हैं. पारिकित और किंजल के बीच भी बातचीत होती है. उधर, प्रेम पाखी से कहता है कि उसे आज डांस एंजॉय करना चाहिए और हर बात को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है. अनुपमा, दिग्विजय से RV को माही को नजरअंदाज करने की सलाह देने के लिए कहती है. दिग्विजय उसकी बात से सहमत हो जाता है.

प्रीकैप में अनुपमा पर चलेगी गोली

आने वाले एपिसोड के प्रीकैप में अनुपमा गोली से बचती नजर आएगी. उसकी नजर मथेला पर पड़ती है और वह प्रेम के साथ उसके पीछे दौड़ती है. मथेला उन पर गोली चला देता है. यह देखकर शाह परिवार के लोग हैरान रह जाते हैं. अब सवाल है कि इस हमले में किसकी जान खतरे में पड़ेगी और क्या अनुपमा मथेला को पकड़ पाएगी.

About the Authorगार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय हिंदी टीम का हिस्सा हूं. हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दै…

और पढ़ेंFirst Published :

November 01, 2026, 08:31 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj