Rajasthan

मौका चूक गए तो पछताओगे! जयपुर के मेले में क्वालिटी खादी कपड़ों पर बंपर सेल, ग्राहकों ने जमकर की खरीदारी

जयपुर: सर्दियों के सीजन में लोग गर्म कपड़ों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं, ऐसे ही जयपुर के टोंक फाटक में राजस्थान खादी ग्रामोद्योग के परिसर में चल रहा खादी मेला गर्म कपड़ों के लिए लोगों की पहली पसंद बना हुआ हैं. जहां लोगों ने अब तक करोड़ों रुपए की खरीदारी की हैं, समय के साथ लोगों में खादी के कपड़ों के प्रति लगातार रूझान बढ़ा, लोकल-18 ने खादी मेले में पहुंच कर यहां मेले के संयोजक अनिल कुमार शर्मा से बात को उनका कहना हैं कि खादी के कपड़े और उत्पादन लोगों के जीवन में इकों फ्रेंडली बनकर उभरे हैं, इसलिए लोगोंँ में जयपुर के इस खादी मेले का बेसबरी इंतजार करते हैं.

खासतौर पर युवाओं में खादी कपड़ों को लेकर उत्साह बढ़ा हैं, खादी मेले में लोग सबसे ज्यादा खादी के सूती, ऊनी कपड़ों को सबसे ज्यादा पंसद करते हैं क्योंकि कपड़ों की बेहतरीन क्वालिटी और 50% का डिस्काउंट लोगों को खादी के प्रति आकर्षित करता हैं. आपको बता दें खादी मेले में इस साल लोगों को लिए 220 स्टॉल्स लगाई गई हैं जहां सबसे ज्यादा खादी के कपड़ों की स्टॉल्स हैं. कपड़ों के अलावा मेले में ख़ासतौर पर सर्दियों के सीजन में गर्म कम्बल, रजाई, शॉल, दरिया, चटाई जैसे सभी प्रोडक्ट्स लेकर राजस्थान के अलग-अलग जिलों से बुनकर यहां पहुंचे हैं.औ जिनकी सर्दियों में सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं.

खादी के कपड़े अब बन गए हैं ब्रांडलोकल-18 ने खादी मेले राजस्थान के अलग-अलग जिलों से खादी कपड़ों को लेकर आए व्यापारियों से बात की तो वह बताते हैं की जिस प्रकार कपड़ों में अलग-अलग ब्रांड होते हैं वैसे ही अब खादी के बेहतरीन कपड़े अपने आप में ब्रांड बन गए हैं. क्योंकि खादी के कपड़ों में एक अलग ही चमक और कड़कपन रहता हैं, जिनमें सबसे ज्यादा ऊनी, सूती, रेशमी और पॉली के कपड़ों की लोगों में सबसे ज्यादा डिमांड रहती हैं, खादी में विशेष रूप से सूती खादी प्योर कॉटन से तैयार की जाते हैं, क्योंकि कॉटन की सबसे खास बात होती हैं की वह सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडी रहती हैं,

विशेष रूप से खादी के सभी कपड़ों में किसी भी प्रकार के किसी फेब्रिक का इस्तेमाल नहीं होता हैं इसलिए खादी के कपड़ों की क्वालिटी सबसे शानदार होती हैं, इसलिए खादी की यह क्वालिटी की इसकी खास पहचान हैं, मेले के संयोजक अनिल कुमार शर्मा बताते हैं कि लगातार युवाओं में खादी के प्रति डिमांड का एक कारण यह भी हैं खादी अब फ़ैशन डिज़ाइन के कपड़े भी तैयार कर रहा हैं और फेशन जगत में भी खादी उतर चुका हैं लगातार फेशन वर्ल्ड के मॉडलिंग के शो और अन्य जगह खादी के कुर्ते,शर्ट, पेंट के कलेक्शन नज़र आने लगे हैं इसलिए युवाओं में खादी के कपड़ों के प्रति रूचि बढ़ी हैं.

50% की डिस्काउंट से 6 करोड़ की खरीदारी आपको बता दें पिछले 13 वर्षों से जयपुर में इस खादी मेले का आयोजन चलते आ रहा हैं जो साल में सिर्फ एक बार सर्दियों के सीजन में लगता हैं जहां खादी मेले में हर साल करोड़ों की खरीदारी होती हैं और हर साल रिकार्ड बनते हैं ऐसे ही इस बार खादी मेले में लोगों ने 20 जनवरी से शुरू हुए खादी मेले में अब तक लोगों ने 6 करोड़ के खादी उत्पादन और कपड़ों की खरीदारी की हैं जो 20 करोड़ तक पहुंचने की संभावना हैं. मेले में लोग खादी के बेहतरीन कपड़ों के अलावा शुद्ध तेल मसाले, पूजा पाठ की साम्रगी, ड्राइफ्रूट, औषधीय, स्नेक्स, आचार जैसे प्रोडक्ट्स भी खरीद सकते हैं. यह खादी मेला 13 जनवरी तक चलेगा जहां लोगों की एंट्री और पार्किंग की सुविधा बिल्कुल फ्री हैं. खादी मेला में लोग सुबह 11 बजे से रात 8:30 तक खरीदारी कर सकते हैं. फिलहाल जब से मेले का आयोजन चल रहा हैं लोगों ने ख़ासतौर पर शनिवार और रविवार को सबसे ज्यादा खरीदारी की हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj